विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कश्‍मीर में लहराते पाकिस्‍तानी झंडे, जुमलेबाजी छोड़ एक्‍शन में आएं मोदी: लालू

By Amit AlokEdited By:
Published: Sat, 17 Jun 2017 10:15 AM (IST)Updated: Sat, 17 Jun 2017 06:21 PM (IST)

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद शुक्रवार को रांची में थे। वहां उन्‍होंने केंद्र की पीएम मोदी सरकार पर जमकर हमला किया। निशाने पर झारखंड सहित अन्‍य भाजपा शासित प्रदेश भी रहे।

कश्‍मीर में लहराते पाकिस्‍तानी झंडे, जुमलेबाजी छोड़ एक्‍शन में आएं मोदी: लालू
कश्‍मीर में लहराते पाकिस्‍तानी झंडे, जुमलेबाजी छोड़ एक्‍शन में आएं मोदी: लालू

पटना [जेएनएन]। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने केंद्र की पीएम मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कश्‍मीर में पाकिस्‍तान का झंडा लहरा रहा और प्रधानमंत्री 56 इंच के सीना का डींग हांक रहे हैं। उन्‍हें जुमलेबाजी छोड़ एक्‍शन में आना चाहिए। लालू ने कहा कि पाकिस्‍तान में सही सर्जिकल स्‍ट्राइक तो इंदिारा गांधी ने किया था।लालू प्रसाद ने शुक्रवार की देर शाम रांची में केंद्र के साथ झारखंड की भाजपा सरकार को भी निशाना बनाया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेते हुए लालू ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने जुमलेबाजी के सहारे सत्ता प्राप्त की। आज देश में किसान और सीमा पर जवान मारे जा रहे हैं, लेकिन पीएम मोदी 56 इंच के सीना की डींग हांक रहे हैं। ऐसा पहली बार हुआ है जब कश्मीर में पाक का झंडा लहरा रहा है और बेबस सरकार तमाशबीन बनी हुई है। लालू ने कहा कि सही मायने में सर्जिकल स्ट्राइक तो इंदिरा गांधी ने की थी, जिसने पाक को उसकी औकात बता दी थी।
लालू ने कहा कि मोदी 'मेक इन इंडिया' में किसानों को भूल बैठे। राजस्थान, महाराष्ट्र, यूपी समेत देश के कई हिस्से में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। इसमें अब झारखंड का भी नाम जुड़ गया है। यूपी में योगी ने किसानों का कर्ज माफ करने की बात कही थी, पर उन्होंने भी चुप्पी साध ली है।

लालू ने उत्तर प्रदेश पर बोलते हुए कहा कि वहां विधि व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है।कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास केंद्र के हाथों मजबूर हैं। उनकी भूमिका बस 'यस सर, नो सर' तक सीमित हो गई है।

यह भी पढ़ें: लालू की बेटी को की थी जमीन दान, मीडिया ने की बात तो सुरक्षाकर्मियों को नोटिस

लालू ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी के समक्ष नहीं झुकने वालों के यहां छोपमारी कराई जा रही है। लेकिन, वे इससे डरने वाले नहीं हैं। उन्हें कोर्ट पर भरोसा है। लालू ने राष्ट्रपति चुनाव पर कहा कि विपक्ष ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को प्रत्‍याशी के चयन के लिए अधिकृत किया है।

यह भी पढ़ें: नई मुश्किल में फंसे लालू के लाल, तेजप्रताप के पेट्रोल पंप का लाइसेंस रद