Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रेमी से मिलने मुंबई से बिहार आयी प्रेमिका, हुआ ये हाल

    By Ravi RanjanEdited By:
    Updated: Wed, 26 Jul 2017 11:12 PM (IST)

    मुंबई की एक लड़की अपने प्रेमी से मिलने के लिए बिहार आ गयी। लेकिन यहां न तो उसे उसका प्रेमी मिला और न उसका घर।

    प्रेमी से मिलने मुंबई से बिहार आयी प्रेमिका, हुआ ये हाल

    पटना [जेएनएन]। यह कहानी है मायानगरी मुंबई की, जहां बिहार से एक लड़का अपनी किस्‍मत चमकाने जाता है। वहां उसकी मुलाकात एक लड़की से होती है। मुलाकात धीरे-धीरे प्‍यार में बदल जाती है। दोनों कुछ दिन साथ भी रहते हैं। अचानक एक दिन लड़का कहता है कि मैं कुछ समय के लिए वापस अपने घर जा रहा हूं। जल्‍द लौटकर आउंगा। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    काफी समय बीत जाने के बाद भी जब लड़का वापस मुंबई नहीं आता है तो लड़की खुद उससे मिलने के लिए आ जाती है। लेकिन वह लड़के को नहीं ढ़ूंढ़ पाती है। और तो और लड़का अपना मोबाइल भी बंद कर लेता है। अंत में बदहवास लड़की को भटकते देख स्‍थानीय लोग पुलिस वाले को सूचित करते हैं। पुलिस उसे अपने साथ ले जाती है, पूछताछ के बाद सुधार गृह भेज देती है। यह कोई फिल्‍मी कहानी नहीं, बल्कि हकीकत है।

    बिहार के मधुबनी स्टेशन चौक पर से एक नाबालिग लड़की को स्थानीय लोगों की सूचना पर नगर थाना की पुलिस ने सोमवार की रात बरामद किया। लड़की महाराष्ट्र की रहने वाली है। लड़की ने पुलिस को बताया कि मधुबनी जिला का रहने वाला एक लड़का जो उसका प्रेमी है उसको खोजने के लिए आई है। 

     

    प्रेमिका ने बताया कि मुंबई में कुछ दिन साथ रहने के बाद लड़का अपने गांव मधुबनी आ गया। जिससे खोजने के लिए 23 जुलाई को मधुबनी पहुंची। लड़की के पास लड़के का मोबाइल नंबर भी है जिसपर संपर्क करने पर फोन बंद बता रहा है।

     

    यह भी पढ़ें: शराब का चक्कर: बिहार में औसतन 150 लोग प्रतिदिन पहुंच रहे जेल

     

    लड़की से पूछताछ के बाद नगर थाना द्वारा उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। लड़की महाराष्ट्र के कांदी बांद्रा की रहने वाली है। नगर थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही लड़के की तलाश कर ली जायेगी।

     

    यह भी पढ़ें: इस सांप पर तस्‍करों की नजर; इसके जहर से चढ़ता सुरूर, बनती कैंसर की भी दवाएं