विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

घबराएं नहीं आपके 500 के पुराने नोट यहां स्वीकार किए जाएंगे, जानिए

By Kajal KumariEdited By:
Published: Sat, 10 Dec 2016 12:19 PM (IST)Updated: Sun, 11 Dec 2016 10:49 PM (IST)

कालेधन पर लगाम लगाने के लिए अब नौ दिसंबर की आधी रात से 500 के पुराने नोट रेलवे, मेट्रो और ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना [जेएनएन]। नोटबंदी के फैसले के एक महीने से ज्यादा हो गए हैं। इस बीच, शुक्रवार आधी रात से 500 के पुराने नोट रेलवे, मेट्रो और सरकारी बसों में भी अब नहीं चलेेंगे। पहले इस जगहों पर 500 के पुराने नोट 10 दिसंबर तक चलने की बात थी, लेकिन सरकार ने फिर इसे घटाकर 9 दिसंबर कर दिया गया और कल से ये नोट बंद हो गए।

शुक्रवार को सरकार की ओर से जारी किए गए एक आदेश में कहा गया है कि अब पुरानी करेंसी रेल, सरकारी बस और मेट्रो में भी नहीं चलेगी। सरकार के इस नियम के मुताबिक 9 तारीख की मध्य रात्रि से अब 500 रुपए के पुराने नोट ट्रेन, मेट्रो और सरकारी बसों में स्वीकार नहीं किए जाएंगे, पहले यह सीमा 10 दिसंबर तक निर्धारित थी।

अब ये नोट केवल बैंकों में जमा कराए जा सकें। हालांकि, कई जगहों पर 15 दिसंबर तक 500 के पुराने नोट चलते रहेंगे। लोगों को हो रही समस्याओं पर सरकार की नजर है और वो भी लोगों को नोटबंदी की परेशानी से लोगों को जल्द मुक्ति मिल जाए, एेसा चाहती है।

पढ़ें - नोटबंदी और शराबबंदी : बिहार में बार गर्ल के डांस का वीडियो हुआ वायरल

इन जगहों पर अभी भी चलेंगे पुराने नोट

-सरकारी अस्पतालों में 500 और 1000 के पुराने नोट स्वीकार किए जाएंगे

-रेलवे टिकट बुकिंग काउंटर, सरकारी बसों और एयरलाइन टिकट काउंटरों पर भी टिकट खरीदने के लिए पुराने नोट मान्य होंगे

-पेट्रोल, डीज़ल और गैस स्टेशन जो सरकारी तेल कंपनियों द्वारा अधिकृत किए हैं

-राज्य और केंद्र सरकार अधिकृत को ऑपरेटिव स्टोर

-राज्य सरकारों के मिल्क बूथ

-श्मशान घाटों पर

आप क्या कर सकते हैं

- 500 और 1000 के पुराने नोट बैंक या पोस्ट ऑफिस के अपने अकाउंट में जमा कर दें 30 दिसंबर तक। हालांकि आप हर दिन सिर्फ दस हज़ार निकाल पाएंगे और हर हफ्ते बीस हज़ार।

- चेक, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या डिमांड ड्राफ्ट से भुगतान करने पर किसी तरह की कोई सीमा या बंदिश नहीं है.

-नौ नवंबर को और कुछ स्थानों पर 10 नवंबर को भी एटीएम काम नहीं करेंगे, कुछ समय तक एक दिन में दो हज़ार रूपए ही निकाले जा सकेंगे। आगे चलकर इसे बढ़ा कर 4000 किया जाएगा।

पढ़ें - नोटबंदी पर लालू का ट्वीट, कहा - मोदी को भारत की नहीं इंडिया की चिंता है

तीन दिन की छुट्टी से लोग हैं चिंतित

वहीं शनिवार से पड़ने वाली तीन दिन की बैंकों की छुट्टी लोगों की समस्या बढ़ सकती है। शनिवार और रविवार को तो बैंक बंद रहेंगे ही, सोमवार को ईद-ए-मिलाद का अवकाश है। इससे बिहार में लोगों को काफी परेशानी हो रही है। आज सुबह से ही एटीएम के बाहर लोग लाईन में खड़े हैं। सबको कैश निकालने की जल्दी है। लोगों को चिंता है कि कहीं कैश खत्म हो गए तो इनमें नोट डालने वाला भी कोई नहीं होगा।