विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार : शिक्षा विभाग का नया कारनामा, '29 फरवरी' को रखा प्रशिक्षण कार्यक्रम

By Amit AlokEdited By:
Published: Tue, 28 Feb 2017 10:03 AM (IST)Updated: Tue, 28 Feb 2017 11:26 PM (IST)

आपके लिए भले ही इस साल फरवरी 28 दिनों का हो, लेकिन बिहार का शिक्षा विभाग एेसा नहीं मानता। उसके ...और पढ़ें

बिहार : शिक्षा विभाग का नया कारनामा, '29 फरवरी' को रखा प्रशिक्षण कार्यक्रम
बिहार : शिक्षा विभाग का नया कारनामा, '29 फरवरी' को रखा प्रशिक्षण कार्यक्रम

पटना [जेएनएन]। बिहार में शिक्षा व नियुक्ति के विभिन्‍न संस्‍थानों के कारनामे तो नए नहीं, लेकिन इस बार खुद शिक्षा विभाग सवालों के घेरे में है। ताजा मामला शिक्षा विभाग के एक पत्र का है, जिसमें वह कैलेंडर की तारीख ही भूल गया है। पत्र जारी करने की हड़बड़ी में विभाग ने प्रशिक्षण्‍ा कार्यक्रम की तिथि 29 फरवरी निर्धारित कर दी है।

शिक्षा विभाग के सचिव जितेन्द्र श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के सहायक साधन सेवी के प्रशिक्षण के लिए यह पत्र जारी किया है। अब साधनसेवी प्रशिक्षण की तिथि को लेकर परेशान हैं।

बिहार के मंत्री ने PM नरेंद्र मोदी को बताया नक्सली, वीडियो वायरल

जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग ने मधुबनी, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, नालंदा, नवादा, समस्तीपुर समेत कई अन्य जिलों के साधन सेवी के प्रशिक्षण का कार्यक्रम का 29 फरवरी को करने का निर्देश दिया है। जबकि, इस साल फरवरी का महीना 28  दिनों का ही है। प्रशिक्षण बिहार टेस्ट बुक भवन (बुद्ध मार्ग, पटना) में है।

एक-दूसरे का हाथ पकड़ ट्रेन के आगे कूदे प्रेमी-प्रेमिका, ग्रामीणों ने बचाया

विदित हो कि यह प्रशिक्षण स्टूडेंट क्रेडिड कार्ड योजना के अंतर्गत 12वीं उत्तीर्ण छात्रों काे बैंको से जोड़कर शिक्षा ऋण उपलब्ध कराने के लिए दिया जाना है। प्रशिक्षु विभाग के पत्र को प्राप्त करने के बाद परेशान हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।