Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BJP में मचा कोहराम, बिहार के MP भोला सिंह ने लगाए ये आरोप...

    By Amit AlokEdited By:
    Updated: Tue, 14 Jun 2016 11:20 PM (IST)

    भाजपा सांसद भोला सिंह ने पार्टी के बिहार व केंद्रीय नेतृत्व पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने पार्टी के संगठनात्मक चुनाव को कागजी करार दिया है।

    Hero Image

    पटना [वेब डेस्क]। विवादों में रहने वाले बेगूसराय से भाजपा सांसद भोला सिंह ने फिर नया विवाद खड़ा किया है। उन्होंने अपनी पार्टी के साथ-साथ केंद्र पर भी सवाल खड़े किए हैं।

    भोला सिंह ने कहा है कि बिहार भाजपा में संगठनात्मक चुनाव हो रहे हैं, लेकिन उन्हें जानकारी तक नहीं दी गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह चुनाव केवल कागजों पर ही हो रहा है। भाजपा सांसद ने अपनी ही पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा है कि केंद्र में भी समन्वय नहीं है। इसी कारण प्रधानमंत्री बोलते है कि अहंकार मत करो।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पढ़ें : गिरिराज ने तेजस्वी को दिया जवाब, लालू को चारा घोटाला करने को मैंने तो नहीं कहा

    सांसद भोला सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मंगल पाण्डेय ने कहा कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व सक्षम है। यह उसके कार्य का ही नतीजा है कि असम जैसे राज्य में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है।

    पार्टी के संगठनात्मक चुनाव को लेकर भोला सिंह के आरोपों पर मंगल पाडंय ने कहा कि अगर भोला सिंह को इसकी जानकारी नहीं है तो वे प्रदेश अध्यक्ष या संगठन के किसी भी व्यक्ति से बात कर सकते थे। मंगल पांडेय ने कहा कि केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व पार्टी विरोधी बयान देने वाले नेताओं पर नजर रखे हुए है।

    पढ़ें : बिहार : Ex MLA ऊषा सिन्हा का कारनामा ...आठ की उम्र में मैट्रिक, एक साल में MA