विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार में बाल-बाल बचे शशि थरूर, विमान की करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

By Kajal KumariEdited By:
Published: Fri, 15 Jul 2016 07:05 PM (IST)Updated: Fri, 15 Jul 2016 11:10 PM (IST)

कांग्रेस नेता शशि थरूर शुक्रवार को गया से दिल्ली जाने के क्रम में बाल-बाल बचे। तकनीकी खराबी के कारण एयर इंडिया के उनके विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

News Article Hero Image

पटना [वेब डेस्क]। कांग्रेस नेता शशि थरूर शुक्रवार की शाम बाल-बाल बचे। गया से दिल्ली लौटते वक्त उनके विमान में तकनीकी खराबी आ गई, जिस कारण उसकी उड़ान के करीब पांच मिनट बाद हीं इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

जानकारी के अनुसार थरूर शाम 4.10 बजे एयर इंडिया के फ्लाइट नंबर 433 से दिल्ली के लिए रवाना हुए। जैसे ही विमान ने उड़ान भरी, उसमें तकनीकी गड़बड़ी का पता चला। गड़बड़ी का पता चलते ही बस दस मिनट बाद ही 4.20 मिनट पर वापस उसे लैंड करा दिया गया। इससे यात्रियों में तरह-तरह की आशंकाएं फैलीं, हालांकि विमान कर्मियों ने सूझबूझ से काम लिया।

पढ़ें : पटना में जाकिर नाईक व ओवैसी के समर्थन में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे!

टेक-ऑफ के करीब पांच मिनट के बाद जैसे ही विमान ने पुन: गया एयरपोर्ट पर लैंड किया, तकनीकी खराबी के कारण आपात लैंडिंग की सूचना प्रसारित की गई। विमान की सेफ लैंडिंग से इसमें सवार थरूर सहित 127 यात्रियों व विमानकर्मियों की जान बच गई, अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

विमान में शशि थरूर के अलावे जापान, थाईलैंड और श्रीलंका के यात्री भी सवार थे। सभी यात्रियों को सुरक्षित वापस बोधगया के होटलों में ठहराया गया है। साथ ही विमान की तकनीकी खराबी की जांच की जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि विमान की गड़बड़ी को ठीक कर लिया जाएगा और शनिवार की सुबह इन सभी यात्रियों को विमान से वापस इनके गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा।

थरूर बोले, भगवान की कृपा से बच गई जान

बाद में शशि थरूर ने कहा कि भगवान विष्णु की कृपा से वे और सभी यात्री बच गए। साथ ही कहा कि गया जैसे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 23 साल पुराने इस विमान को उड़ाना गंभीर मामला है। उन्होंने उन्होंने उड्डयन मंत्रालय से इस लापरवाही की जांच की मांग की।

कार्यक्रम में आए थे गया

विदित हो कि शशि थरूर गुरुवार को गया के पूर्व विधायक जयकुमार पालित की पहली पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। शुक्रवार को कार्यक्रम के बाद वे दिल्ली लौट रहे थे। घटना के बाद कांग्रेस नेता शशि थरूर ने दिल्ली जाने का अपना कार्यक्रम स्थगित कर दिया है। वे आज गया में ही रहेंगे।

पढ़ें :यूपी चुनाव पर पत्ते नहीं खोल रहा RJD, नीतीश-अजित के नए दल के साथ नहीं जाएंगे लालू