विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विधानसभा में बोले सीएम नीतीश- दो साल बाद बीजेपी को विकास का आइना दिखाउंगा

By Ravi RanjanEdited By:
Published: Tue, 28 Feb 2017 04:15 PM (IST)Updated: Tue, 28 Feb 2017 11:26 PM (IST)

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दो वर्ष बाद वे भाजपा को बिहार के विकास ...और पढ़ें

विधानसभा में बोले सीएम नीतीश- दो साल बाद बीजेपी को विकास का आइना दिखाउंगा
विधानसभा में बोले सीएम नीतीश- दो साल बाद बीजेपी को विकास का आइना दिखाउंगा

पटना [जेएनएन]। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में विकास की गति अन्य राज्यों के मुकाबले काफी तेज है। लेकिन यह विपक्षी पार्टियों काे नहीं दिख रहा है। दो साल बाद बीजेपी को बिहार के विकास का आइना दिखाउंगा। 

मुख्यमंत्री ने विधानसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार काफी तेजी से विकास कर रहा है। यह विकास राज्य की जनता को दिख रहा है लेकिन बीजेपी के नेता इसे नहीं देख पा रहे है। दो वर्षों बाद मैं खुद बीजेपी को विकास का अाइना दिखाउंगा। 

यह भी पढ़ें:  बिहार : शिक्षा विभाग का नया कारनामा, '29 फरवरी' को रखा प्रशिक्षण कार्यक्रम

नीतीश कुमार ने आगे बोलते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान पीएम मोदी को भाजपा नेताओं ने बिजली के मुद्दे पर गलत जानकारी दी थी। बिहार के सुदूर इलाकों में भी बिजली पहुंच चुकी है। लेकिन चुनाव के दौरान हर जगह पीएम मोदी बिहार में बदहाल बिजली की बात करते रहे । 

नीतीश कुमार ने भाजपा नेता सुशील मोदी के एसएमएस वाले आरोप पर बोलते हुए कहा कि इससे पैरवी का कोई संबंध नहीं है। यह बीएसएससी पेपर लीक कांड से भी संबंधित नहीं है। साथ ही उन्होंने बीएसएससी मामले पर भापजा के रूख पर नाराजगी जताते हुए कहा कि भाजपा सीआपीसी में संसोधन का प्रस्ताव लाती है तो मैं इसे मंजूर करते हुए केंद्र के पास भेज दूंगा। 

मुख्यमंत्री ने बीएसएससी पेपर लीककांड में अाइएएस एसोसिएशन के रूख पर नाराजगी जताते हुए कहा कि मैं अभी मेमोरंडम का इंतजार कर रहा हूं। उस पर समीक्षा करने के बाद ऐसा कदम उठाउंगा जो एक उदाहरण के तौर पर जाना जायेगा। 

मुख्यमंत्री ने राज्य कर्मचारियों को तोहफा देते हुए सातवां वेतन आयोग लागू करने की बात कही। उन्होंने कहा कि वेतन आयोग लागू करने के लिए कमिटि का गठन कर दिया गया है। आयोग की रिपोर्ट आते ही कर्मचारियों को बढ़ा हुआ वेतना मिलने लगेगा। 

यह भी पढ़ें: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, एक अप्रैल से बिना आइडी प्रूफ नहीं करें रेल का सफर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।