विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दूल्हे की वजह से शादी के मंडप से दुल्हन गिरफ्तार, मचा हंगामा, जानिए

By Kajal KumariEdited By:
Published: Fri, 26 May 2017 12:38 PM (IST)Updated: Fri, 26 May 2017 11:16 PM (IST)

मुजफ्फरपुर जिले में एक दूुल्हे की जबरन शादी कराई जा रही थी। दूल्हे की तलाश में पहुंची पुलिस ने दुल्हन, उसकी बहन सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

दूल्हे की वजह से शादी के मंडप से दुल्हन गिरफ्तार, मचा हंगामा, जानिए
दूल्हे की वजह से शादी के मंडप से दुल्हन गिरफ्तार, मचा हंगामा, जानिए

मुजफ्फरपुर [जेएनएन]। गायघाट थाना क्षेत्र के पछियारी टोला में गुरुवार की देर रात जबरन एक दूल्हे की शादी कराई जा रही थी। छापेमारी करने पहुंची पुलिस ने दुल्हन के साथ उसकी बहन को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उन्होंने पुलिस पर हमला कर दिया।

ग्रामीणों द्वारा दारोगा के साथ मारपीट भी की गई। ग्रामीणों के हमले में कई पुलिसकर्मी चोंटिल हो गए। साथ ही वाहन को भी लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस को घटनास्थल से बैरंग वापस लौटना पड़ा। पुलिस ने दुल्हन और उसकी बहन सहित लड़की पक्ष के चार लोगों को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है।

उधर, ग्रामीणों ने पुलिस हाजत में दुल्हन के साथ छेड़खानी करने का आरोप पुलिसकर्मियों पर लगाया है। डीएसपी पूर्वी एम अहमद ने बताया कि पुलिस कैंप कर ही है। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस पर हमला मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

बताया गया कि मैठी के अभिनव कुमार का अपहरण जबरन शादी कराने की नियत से कर लिया गया। पुलिस को सूचना मिली कि उसकी पछियारी टोला में जबरन शादी कराई जा रही है। उसकी बरामदगी को लेकर पुलिस छापेमारी को पहुंची तो उसे देख ग्रामीण आक्रोशित हो गए।

ग्रामीणों ने दारोगा के साथ मारपीट शुरू कर दी और पुलिस पर भी हमला बोल दिया। वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। अनियंत्रित स्थिति देख पुलिस वापस लौट गई। जिला मुख्यालय को वस्तुस्थिति से अवगत कराया गया। इसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ गांव में छापेमारी की गई। लड़की पक्ष के चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। घटना के बाद से तनाव व्याप्त है।

यह भी पढ़ें: दहेज के लिए पिता को पगड़ी रख गिड़गिड़ाते देखा, बेटी ने तोड़ डाली जयमाला

सूचना के बाद डीएसपी पूर्वी घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन की। थानाध्यक्ष को कई बिन्दुओं पर निर्देश दिये गये है। उधर, अभिनव कुमार के परिजनों ने लड़की पक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। 

यह भी पढ़ें: भूकंप कुमार को लगा धक्का, हुआ जमकर बवाल, जानिए पूरा मामला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।