विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भूकंप कुमार को लगा धक्का, हुआ जमकर बवाल, जानिए पूरा मामला

By Ravi RanjanEdited By:
Published: Thu, 25 May 2017 04:25 PM (IST)Updated: Thu, 25 May 2017 11:07 PM (IST)

सिवान में भूकंप कुमार को वाहन से धक्का लगने के बाद लोगों ने जमकर बवाल मचाया। एक दूल्हे की गाड़ी पर हमला कर मारपीट व छिनतई की।

भूकंप कुमार को लगा धक्का, हुआ जमकर बवाल, जानिए पूरा मामला
भूकंप कुमार को लगा धक्का, हुआ जमकर बवाल, जानिए पूरा मामला

सिवान [जेएनएन]। सिवान जिले में भूकंप कुमार को धक्का लगने के बाद लोगों ने जमकर बवाल किया। ग्रामीणों ने एक गाड़ी से जा रहे दूल्हे, चालक एवं चार युवतियों की पिटाई की। उसके बाद गहने एवं अटैची को लूट लिया। 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाने के धोबवलिया गांव निवासी रामजनक भगत के बेटे संतोष कुमार की बारात महाराजगंज थाने के उपाध्याय टोला निवासी राजेंद्र प्रसाद के यहां बुधवार रात में आ रही थी। दूल्हे की गाड़ी पर दूल्हा संतोष कुमार, चालक तथा चार युवतियां बैठी थीं। 

इसी बीच पोखरा गांव के समीप किसी वाहन से पोखरा निवासी धर्मेंद्र साह का दो वर्षीय पुत्र भूकंप कुमार वाहन की चपेट में आ गया। उसे मामूली चोटें आईं। घटना के बाद वह वाहन भाग गया। पीछे से आ रही दूल्हे की गाड़ी को लोगों ने समझा कि इसी से भूकंप कुमार को धक्का लगा है। भीड़ देखकर इसका भी चालक तेज गति से वाहन भगाने लगा। 

पोखरा गांव के कुछ लोगों की दुकान आकाशी मोड़ पर है। उनलोगों ने मोबाइल से इसकी सूचना उक्त दुकानदारों को दे दी। इसके बाद लाठी-डंडे से लैस दुकानदारों ने सड़क के बीच खड़े होकर दूल्हे की गाड़ी को रोककर हमला कर दिया। कार चालक की बुरी तरह पिटाई की गई। 

इसके बाद दूल्हे तथा उसमें सवार चार युवतियों की भी पिटाई शुरू कर दी। गहने समेत अटैची को भी लूट लिया गया। पीछे दूसरे वाहन में सवार बराती वाहन से उतरकर भागने लगे। अगल-बगल के लोगों ने किसी तरह दूल्हे एवं युवतियों को एक जगह छुपा दिया, वरना उनकी जान जा सकती थी।

घटना की सूचना पर सीओ रविराज, थानाध्यक्ष अरुण कुमार मंडल भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। तब तक सभी हमलावर भाग चुके थे। थानाध्यक्ष ट्रैक्टर के सहारे वाहन को थाने ले आए। चालक की स्थिति गंभीर देखते हुए सिवान रेफर कर दिया गया। दूल्हे एवं युवतियों को दूसरे वाहन से वधू पक्ष के घर पहुंचाया गया। 

यह भी पढ़ें: गोपालगंज में हथियार के बल पर बाइक एजेेंसी से 15 लाख की लूट

इस मामले पर थानाध्यक्ष अरूण कुमार मंडल ने कहा कि यह एक निंदनीय घटना है। घटना में जो भी व्यक्ति शामिल हैं, उन्हें चिह्नित कर लिया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें: 50 हजार के लिए कर दी थी पत्नी की हत्या, पति को मिली ये सजा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।