विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नेपाल में भारतीय मीडिया पर प्रतिबंध, रिहा कराए गए बंधक बने 13 SSB जवान

By Amit AlokEdited By:
Published: Sun, 29 Nov 2015 11:11 AM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2015 04:29 PM (IST)

नेपाल में 103 दिन से मधेसी आंदोलन जारी है। इस बीच नेपाल सरकार ने वहां भारतीय न्‍यूज चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया है। आज नेपाल पुलिस ने किशनगंज सीमा पर गश्‍त लगाते 13 एसएसबी जवानों को बंधक बना लिया है।

News Article Hero Image

टीम जागरण, पटना। नेपाल में 103 दिन से मधेसी आंदोलन जारी है। इस बीच नेपाल सरकार ने वहां भारतीय न्यूज चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया है। आज नेपाल पुलिस ने किशनगंज सीमा पर गश्त लगाते 13 एसएसबी जवानों को बंधक बना लिया, जिन्हें आज अपराह्न रिहा करा लिया गया। उधर, मधेशियों को समर्थन देने तथा भारत पर अघोषित बंदी का आरोप लगाते हुए माओवादियों ने आज नेपाल बंद का आह्वान किया है। इसके पहले शनिवार को भारतीय दूतावास की कार में आग लगा दी गई।

42 भारतीय न्यूज चैनलों पर रोक

मधेसी आंदोलन को लेकर भारत व नेपाल के रिश्ते में आई खटास के बीच आज नेपाल सरकार ने अपने यहां 42 भारतीय न्यूज चैनलों के प्रसारण पर रोक लगा दी। यह रोक केबल ऑपरेटरों के माध्यम से लगाई गई है। नेपाल का मानना है कि भारतीय मीडिया मधेसी आंदोलन व नेपाल के मामलों की सही तस्वीर नहीं दिखा रहा।

13 एसएसबी जवान अगवा, रिहा

आज सुबह नेपाल सीमा पर गश्त करते एसएसबी के 13 जवानों को नेपाली माओवादियों या तस्करों ने बंधक लिया। बाद में उन्हें नेपाल पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। उन्हें छुड़ाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय नेपाली दूतावास से लगातार संपर्क में रहा।

अपराह्न करीब एक बजे नेपाल पुलिस ने जवानों को एसएसबी को सौंप दिया। ये सभी जवान एसएसबी के 12वीं बटालियन से हैं। (नेपाल में बंधक बनाए गए 13 SSB जवान रिहा, विस्तार से पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक)

भारतीय दूतावास में कार को फूंका

इसके पहले नेपाली माओवादियों ने शनिवार को भारतीय दूतावास पर हमला कर वहां खड़ी कार को जला दिया। हालांकि, पुलिस और दूतावास के अधिकारियों ने घटना का कारण शार्ट सर्किट बताया है। माओवादी विप्लव के प्रवक्ता खडग़ बहादुर ने भी भारतीय दूतावास के वाहन को फूंके जाने में किसी प्रकार की संलिप्तता से इंकार किया। वाहन भारतीय दूतावास परिसर में खड़ा था। लाजिम्पाट स्थित संगरीलो होटल व इंडियन एंबेसी कार्यालय के समीप हुई इस आगजनी के वक्त वाहन में कोई नहीं था।

नाकेबंदी के विरोध में नेपाल बंद

इस बीच मधेसियों द्वारा भारतीय सीमा पर नाकेबंदी के विरोध में सीपीएन माओवादी ने आज देशव्यापी बंद का आह्वान किया है। नेपाल में यह बंद सुबह से ही असरदार दिख रहा है।

मधेसी आंदोलन भी हुआ तेज, स्थिति तनावपूर्ण

बहरहाल, मधेसी मोर्चा ने आंदोलन को तेज कर दिया है। वीरगंज मैत्री पुल के नाकेबंदी स्थल पर आंदोलनकारी टेंट लगाकर रतजगा कर रहे हैं। पर्सा-बारा जिले के छात्रों ने मौन जुलूस निकाला। घंटाघर व माई स्थान चौराहे पर श्रद्धांजलि सभा हुई।

वीरगंज में नेपाली कांग्रेस का झंडा जला दिया गया। इससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। रौतहट में दो बाइक में आग लगा दी गई। एसएम ग्लेक्सी बोर्डिंग स्कूल पर पेट्रोल बम से हमला हुआ।

धनुषा जिला के ढलकेवर में ट्रक को फूंक दिया। जलेश्वर, जनकपुर, मटिहानी, भिखा मोड़ सहित शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में टायर जलाकर प्रदर्शन व नारेबाजी की गई। सर्लाही जिला के सिसौटिया में एक तस्कर की बाइक व पेट्रोल-डीजल में आग लगा दी गई।

गम्हरिया में तस्करी की पेट्रोलियम सामग्री जला दी और एक तस्कर की बाइक छीन ली। सिरहा में एक ट्रक को जला दिया। इस बीच सप्तरी पुलिस फायङ्क्षरग में मारे गए लोगों की शव यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।