विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नेपाल में बंधक बनाए गए SSB के 13 जवान रिहा, जानिए क्‍या है मामला...

By Amit AlokEdited By:
Published: Sun, 29 Nov 2015 10:06 AM (GMT+05:30)Updated: Sun, 29 Nov 2015 04:29 PM (GMT+05:30)

किशनगंज में नेपाल सीमा पर गश्‍ती कर रहे एसएसबी के 13 जवान आज सुबह अगवा कर लिए गए। कई घंटों ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना। किशनगंज में नेपाल सीमा पर गश्ती कर रहे एसएसबी के 13 जवान आज सुबह अगवा कर लिए गए। कई घंटों की मशक्कत के बाद नेपाल पुलिस ने उन्हें रिहा कर दिया। भारतीय जवानों को मुक्त कराने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नेपाली दूतावास से लगातार संपर्क रखा। स्थानीय स्तर पर भी दोनों देशों के अधिकारियों के बीच बातचीत हाेती रही।

जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब नौ बजे एसएसबी के दो जवान सीमावर्ती इलाकों में तस्करों के खिलाफ छापेमारी कर रहे थे। इस क्रम में तस्करों या नेपाली माओवादियों ने उन्हें बंधक लिया। बाद में उन्हें छुड़ाने गए11 अन्य जवान भी बंधक बना लिए गए। वे भारतीय जवानों को सीमावर्ती नेपाल के खुटमनी गांव में ले गए।

खुटामनी में नेपाल सशस्त्र सीमा बल का बॉडर पोस्ट है। वहां नेपाल की पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। बाद में करीब एक बजे नेपाल ने उन्हें एसएसबी को सौंप दिया। ये जवान एसएसबी के 12वीं बटालियान के हैं।

इस बीच नेपाल के ग्रामीण भारतीय सेना के खिलाफ लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। ग्रामीण जवानों को छोड़नें का विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि एसएसबी के जवान सीमा पारकर छापेमारी के नाम पर उनके साथ ज्यादती करते हैं।