Move to Jagran APP

Bihar Weather Today: बिहार के 8 जिलों में पड़ेगी भीषण 'लू', पटना-शेखपुरा में टूटा तापमान का रिकॉर्ड, येलो अलर्ट जारी

Bihar Weather बिहार में भीषण लू से लोगों की हालत खराब हो गई है। लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। कई शहरों का तापमान 40 डिग्री के पार चला गया है। मौसम विभाग ने लोगों से दोपहर के 12 से लेकर 3 बजे तक घर से बाहर बेवजह नहीं निकलने की सलाह दी है। शेखपुरा में तापमान ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

By Sanjeev Kumar Edited By: Sanjeev Kumar Published: Sun, 21 Apr 2024 07:57 AM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2024 07:57 AM (IST)
बिहार में भीषण लू की चेतावनी (जागरण)

 जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News Hindi: तेज पछुआ हवा ने बिहार के अधिकतर जिलों का तापमान काफी बढ़ा दिया है। शनिवार इस मौसम का सर्वाधिक गर्म दिन रहा। शेखपुरा राज्य का सर्वाधिक गर्म स्थान रहा, वहां पर तापमान ने रिकॉर्ड तोड़ते हुए 44.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो सामान्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। औरंगाबाद में 43.7, जमुई और नवादा में 43.2, भोजपुर में 42.7, गया में 43, बांका में 42.6 एवं पटना में 42.2 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया।

loksabha election banner

गर्म हवा के झोंकों से सुबह दस बजे से ही तापमान में वृद्धि शुरू हो जा रही है, यह सूर्यास्त तक जारी रहती है। अगले चार दिन तक ऐसी स्थिति बरकरार रहने के आसार है।

बिहार के 8 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

 भीषण गर्मी के मद्देनजर पटना मौसम विज्ञान केन्द्र ने दक्षिण बिहार के अधिकांश जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसमें पटना, भोजपुर, जमुई, शेखपुरा, औरंगाबाद, बांका, नवादा और नालंदा शामिल हैं। लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।

अगले दो-तीन दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी

Bihar News: अगले दो दिनों में तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। तीन जिलों में उष्ण लहर या लू रिकार्ड की गई। शेखपुरा, जमुई एवं बांका में ऐसी ही स्थिति रही। कई शहरों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकार्ड किया गया।

यह भी पढ़ें

Tejashwi Yadav: 'बीजेपी को पहले दिन ही...', तेजस्वी यादव ने किया बड़ा दावा, कहा- ब्लॉक लेवल से मिली है जानकारी

Pappu Yadav: 'मेरी औकात नहीं है कि मैं...', अब पप्पू यादव ने फोड़ा सियासी बम, तेजस्वी यादव पर बुरी तरह भड़के


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.