Move to Jagran APP

Bihar Smart Bijli Meter: पटना के ग्रामीण क्षेत्रों में सितंबर तक घर-घर में लग जाएगा स्मार्ट प्री-पेड मीटर

पटना जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में स्मार्ट प्री-पेड मीटर लगाने का कार्य शुरू हो गया। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पांच आपूर्ति प्रमंडल है। यहां 4.33 लाख उपभोक्ताओं के घर सितंबर 2024 तक मीटर लगाने का लक्ष्य रखकर कार्य शुरू किया गया है। 4300 उपभोक्ताओं के यहां पूर्व में स्मार्ट प्री-पेड मीटर लग चुका है। इंटेली स्मार्ट कंपनी को स्मार्ट प्री-पेड मीटर लगाने का कार्य दियार गया है।

By Mritunjay Mani Edited By: Prateek Jain Published: Thu, 21 Mar 2024 04:00 AM (IST)Updated: Thu, 21 Mar 2024 04:00 AM (IST)
पटना के ग्रामीण क्षेत्रों में सितंबर तक घर-घर में लग जाएगा स्मार्ट प्री-पेड मीटर। (सांकेतिक तस्‍वीर)

जागरण संवाददाता, पटना। पटना जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में स्मार्ट प्री-पेड मीटर लगाने का कार्य शुरू हो गया। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पांच आपूर्ति प्रमंडल है। यहां 4.33 लाख उपभोक्ताओं के घर सितंबर 2024 तक मीटर लगाने का लक्ष्य रखकर कार्य शुरू किया गया है।

loksabha election banner

4300 उपभोक्ताओं के यहां पूर्व में स्मार्ट प्री-पेड मीटर लग चुका है। इंटेली स्मार्ट कंपनी को स्मार्ट प्री-पेड मीटर लगाने का कार्य दियार गया है। कंपनी ग्रामीण आपूर्ति प्रमंडल के नेउरा प्रशाखा के भुसौला से की गई है। जबकि पटना शहरी क्षेत्र (पेसू) में 5.42 लाख से अधिक उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट प्री-पेड मीटर लग गया। पेसू के पूर्वी अंचल में 254986 तथा पश्चिम अंचल के आपूर्ति प्रमंडलों में 287549 स्मार्ट प्री-पेड मीटर लगा है।

27 मार्च से तीन आपूर्ति प्रमंडलों में लगने लगेगा मीटर

आपूर्ति प्रमंडल फतुहा, बिहटा और मसौढ़ी में 27 मार्च से स्मार्ट प्री-पेड मीटर लगना शुरू हो जाएगा। जबकि बाढ़ आपूर्ति प्रमंडल में स्मार्ट प्री-पेड मीटर लगाने का कार्य 15 अप्रैल के बाद शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।

पटना के ग्रामीण क्षेत्र में स्मार्ट प्री-पेड की स्थिति

आपूर्ति प्रमंडल - लगना शेष - लग चुका

पटना ग्रामीण - 46440 -            2001

फतुहा -                         60000 -            7332

बाढ़ - 94400 - 5990

मसौढ़ी -                        96000 -            14268

बिहटा - 1.35 लाख -         13424

पेसू के 13 आपूर्ति प्रमंडलों में अब तक लगा स्मार्ट प्री-पेड मीटर

आपूर्ति प्रमंडल संख्या (स्मार्ट प्री-पेड मीटर)

बांकीपुर 29838

गुलजारबाग 45001

कंकड़बाग वन -                      49103

कंकड़बाग टू - 62471

पटना सिटी - 40853

राजेंद्र नगर - 27720

आशियाना - 46437

डाकबंगला - 24446

दानापुर - 42689

गर्दनीबाग - 40993

खगौल - 49222

नूतनराजधानी - 33896

पाटलीपुत्र - 49866

कुल - 542535

यह भी पढ़ें - 

BPSC TRE 3 Paper Leak: हर एक राज से पर्दा उठाएगी EOU, रिमांड में सॉल्वर गैंग के राज उगलेंगे ये तीन अभियुक्त

Bihar Politics: विक्टिम कार्ड खेलते हैं Lalu Yadav, अब भाजपा के इस कद्दावर नेता ने कसा RJD सुप्रीमो पर तंज


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.