Move to Jagran APP

Bihar Politics: चुनावी बिगुल बजने के बाद नीतीश कुमार ने बदल डाली स्ट्रेटजी! JDU नेताओं को दे दिया नया टास्क

Lok Sabha Election 2024 लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। सभी दल जनता को लुभाने में जुट गए हैं। इस बीच नीतीश कुमार की पार्टी ने बिहार के लिए एक अलग रणनीति बना ली है। पार्टी की नई रणनीति से चुनाव में विरोधियों को नुकसान हो सकता है। इस संबंध में जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में पार्टी के प्रमंडलीय पदाधिकारियों की बैठक हुई।

By Mukul Kumar Edited By: Mukul Kumar Published: Sun, 17 Mar 2024 03:16 PM (IST)Updated: Sun, 17 Mar 2024 03:16 PM (IST)
बिहार के सीएम नीतीश कुमार और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Political News In Hindi जदयू प्रदेश कार्यालय में शनिवार को पार्टी के प्रमंडलीय पदाधिकारियों की बैठक हुई। इस क्रम में उन्हें यह निर्देश दिया कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के नेतृत्व वाली सरकार में विकास से जुड़े जो काम हुए हैं उसे डिजिटल मोड में लोगों तक पहुंचाएं।

loksabha election banner

जदयू (JDU) प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा (Umesh Singh Kushwaha) के नेतृत्व में पार्टी के प्रमंडलीय पदाधिकारियों की बैठक हुई। इस दौरान लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) की तैयारियों की समीक्षा हुई। रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रमंडलीय पदाधिकारियों से सात सदस्यीय बूथ कमेटी के गठन से संबंधित फीडबैक लिया गया।

जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा की सभी 40 सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित करना पार्टी का एकमात्र लक्ष्य है। इसे साकार करने को ले पार्टी के तमाम पदाधिकारियों को तन-मन से जुट जाना है। जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बूथ स्तर, पंचायत स्तर एवं प्रखंड स्तर पर पार्टी के सक्रिय सदस्यों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाए।

जदयू कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

पूर्णिया में जदयू विधायक लेशी सिंह को लगातार बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने बड़हरा कोठी प्रखंड क्षेत्र के जदयू कार्यकर्ता व प्रबुद्ध लोगों जदयू ने एक दूसरे गुलाल लगाकर मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त किया साथ ही विधायक लेशी सिंह को बधाई दी।

बधाई देने वाले पूर्व जदयू प्रखंड अध्यक्ष तारानंद सिंह,रमण सिंह, रंजीत कुमार सिंह, मो अकरम,अशोक मंडल,रौशन मिश्रा, विपिन कुमार जायसवाल, श्याम देवी,प्रियंका कुमारी,गीता देवी,सीता ,सहित दर्जनों जदयू कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।

यह भी पढ़ें-

JPSC परीक्षा का पेपर लीक? छात्रों के हंगामे के बीच इस पार्टी ने खोला मोर्चा, बता दिया कहां-कहां हुआ प्रश्न पत्र वायरल

Lok Sabha Election 2024: चुनावी घोषणा के बाद सभी दलों को मिल गया नया अल्टीमेटम! तय समय के अंदर करना होगा यह काम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.