जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News Hindi: राजधानी पटना समेत प्रदेश में तेज पछुआ हवा के प्रवाह बने होने से तापमान में दूसरे दिन भी गिरावट दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान बुधवार को सामान्य से चार डिग्री गिरावट के साथ 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटों के दौरान पटना का न्यूनतम तापमान चार डिग्री नीचे होने के साथ 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
10.0 डिग्री सेल्सियस के साथ समस्तीपुर के पूसा में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
अगले 48 घंटे में चलेगी तेज हवा, नाविकों को सावधान रहने के लिए कहा गया
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान राजधानी समेत प्रदेश के अधिसंख्य भागों में पछुआ हवा का प्रवाह और कुछ जगहों पर 15-20 किमी प्रतिघंटा व झोंके के साथ 30 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है। इस दौरान नाविकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। तापमान में आंशिक गिरावट आने से सुबह-शाम हल्की ठंड का प्रभाव बना रहेगा। बुधवार को पटना सहित आसपास इलाकों में तेज पछुआ हवा का प्रवाह बने होने के कारण मौसम शुष्क बना रहेगा।
बिहार के इन जिलों में बारिश के आसार
बिहार के पूर्वी चंपारण, सिवान, पश्चिमी चंपारण, छपरा और गोपालगंज जिलों में छींटों के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। किसानों को सावधानी बरतने के लिए कहा गया है।
यह भी पढ़ें
Bihar Politics: निकल गई गोपाल मंडल की हवा..., वर्तमान सांसद ने दे दिया करारा जवाब, कहा- भागलपुर सीट से...
Kishanganj News: अब किशनगंज से पटना केवल 6 घंटे में, रेलवे ने दी एक और ट्रेन की सौगात, पढ़ लीजिए रूट और टाइमिंग