यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
देवर ने शादी का झांसा देकर विधवा भाभी से बनाए संबंध, गर्भवती हुई तो घर से निकाला
देवर ने अपनी विधवा भाभी को शादी के नाम पर झांसा देकर छह महीने तक यौन शोषण करता रहा। जब ...और पढ़ें

बिहारशरीफ[जेएनएन]। शादी का झांसा देकर विधवा भाभी के साथ छह माह तक यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है। यह घटना अस्थावां थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीडि़ता ने बुधवार को महिला थाना पहुंच कर देवर सहित पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पीडि़ता ने अपने प्राथमिकी में कहा है कि 2008 में अस्थावां के पचेतन गांव निवासी अशोक कुमार से हुआ था। शादी के दो वर्षों बाद इनके पति का का देहांत हो गया । पति के देहांत के बाद ससुराल वालों ने पीडि़ता को सांत्वना दिया था कि उनका विवाह छोटे पुत्र शिवशंकर प्रसाद से कर दिया जाएगा।
इस आश्वासन पर वह अपने ससुराल में ही रह रही थी। इसी बीच देवर शादी का झांसा देकर छह माह तक यौन शोषण करता रहा। जब पीडि़ता ने देवर के साथ अपने संबंध का खुलासा किया और बताया कि वह मां बनने वाली हैं तो ससुराल वाले भड़क उठे और शादी करने से इंकार कर दिया। जबकि शिवशंकर की पत्नी भी किसी कारण वश पूर्व में ही देहांत हो गया था।
हाल के दिनों में जब गर्भवती पीडि़ता ने अपने परिजनों के साथ ससुराल वाले पर दबाव बनाया तो हमें मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पीडि़ता ने कहा कि जब उन्हें उम्मीद की कोई किरण नहीं दिखी तो वह महिला थाना पहुंच पुलिस को आपबीती सुनाई।
यह भी पढ़ें: मोबाइल एप से चलता था हाइ-प्रोफाइल सेक्स रैकेट, पुलिस ने किया पर्दाफाश
थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है जांच के बाद पीडि़त महिला का हक दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: इस शातिर गुरुजी को खोजने में पुलिस के छूटे पसीने, जानिए इनके कारनामे
