यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इस शातिर गुरुजी को खोजने में पुलिस के छूटे पसीने, जानिए इनके कारनामे
बीएसएससी पेपर लीक मामले में वांछित गुरुजी उर्फ अमिताभ को पटना पुलिस खोज रही है। पुलिस को उसके बारे में कोई जानकारी नहीं होने के कारण परेशानी हो रही है।

पटना [जेएनएन]। वह गुरु नहीं गुरू-घंटाल है। फर्जी तरीके से बहाली और प्रतियोगी परीक्षाओं में सेटिंग करने वाले गिरोह के इस संचालक को पुलिस खोज रही है। सेना भर्ती घोटाला व बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) पेपर लीक मामले के इस सरगना गुरुजी उर्फ अमिताभ की तलाश में पटना पुलिस को पसीना छूट रहा है। पुलिस के पास उसकी एक अदद तस्वीर तक नहीं है। उसका पता-ठिकाना भी नहीं मालूम।
राजधानी पुलिस ने शनिवार को सेना में बहाली के नाम पर पैसों की उगाही मामले में पांच जालसाजों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने रविवार को हो रहे बीएसएससी परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक कराए जाने की जानकारी दी। उन्होंने गुरु उर्फ अमिताभ को गिरोह का सरगना बताया। लेकिन, गुरु कौन है, कहां रहता है इसकी जानकारी गिरोह के जालसाजों ने पुलिस को नहीं दी।
यह भी पढ़ें: BSSC exam: परीक्षा से पहले सवाल आ गए बाहर! हुई तीन करोड़ की कमाई
अंधेरे में तीर मार रही पटना
हकीकत तो यह है कि पटना पुलिस को इस सरगना की कोई जानकारी नहीं है। गुरु के बारे में जानकारी जुटाने के लिए कई जिले की पुलिस से संपर्क कर रही है। पुलिस दूसरे राज्यों की पुलिस से भी संपर्क कर रही है।
यह भी पढ़ें: बिहार की एक एेसी परीक्षा जो हर साल रहती है विवादों में, जानिए
चंडीगढ़ में भी आया था गुरुजी का नाम
पटना पुलिस अब उस गुरु के बारे में भी जानकारी जुटा रही है, जिसका नाम वर्ष 2016 में चंडीगढ़ में सामने आया था। जेबीटी और टीजीटी भर्ती घोटाला करने वाले गिरोह के सरगना मिथिलेश पांडे उर्फ गुरु की तलाश चंडीगढ़ पुलिस को थी। वह गुरु पकड़ा गया या फरार है इसकी जानकारी भी पटना पुलिस संपर्क कर रही है। बताया जा रहा है कि मिथिलेश उर्फ गुरु चंडीगढ़ में एक सरकारी स्कूल का टीचर है, जो दिल्ली स्थित प्रिंटिंग प्रेस से ही पेपर लीक कराता था।
यह भी पढ़ें: बिहार : BSSC की परीक्षा का प्रश्नपत्र व्हाट्सएप पर लीक, आयुक्त ने दिये जांच के आदेश
यूपी और दिल्ली से कनेक्शन
गुरु का कनेक्शन सिर्फ बिहार के कई बड़े कोचिंग के संचालक से ही नहीं, बल्कि दिल्ली और यूपी में भी है। पुलिस सूत्रों की मानें तो नीतिश ने पुलिस को कुछ ऐसे सुराग दिए है, जिसमें कई बड़े चेहरे भी उजागर हो सकते है। अनुसंधान में यह बात सामने आ चुकी है कि इसमें पूरा चैनल है। जो पेपर लीक, प्रतियोगी परीक्षा में सॉल्वर की सेटिंग, सेना में बहाली से लेकर अन्य सरकारी नौकरी दिलाने का काम करता है।
पुलिस की मानें तो दिल्ली में बैठे गिरोह के कुछ लोग नौकरी और प्रतियोगी परीक्षा के लिए सेटिंग करते है। सॉल्वरों को यूपी और बिहार के बड़े होटल में ट्रेनिंग और प्रश्न पत्र उपलब्ध कराया जाता है।
एसएसपी बोले, पुलिस कर रही अपना काम
एसएसपी मनु महाराज कहते हैं, गुरुजी की पहचान के लिए कई जिलों की पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। दूसरे राज्यों में भी पेपर लीक मामले में गुरुजी नाम सामने आया था। पता लगाया जा रहा कि दोनों गुरुजी एक ही है या अलग-अलग।
