विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार: 12 जिलों के लिए शुरू हुई सेना भर्ती रैली, 46259 अभ्यर्थी होंगे शामिल

By Kajal KumariEdited By:
Published: Tue, 04 Apr 2017 09:06 AM (IST)Updated: Tue, 04 Apr 2017 07:54 PM (IST)

कटिहार के आर्मी कैंप गढ़वाल मैदान में आज से 12 जिलों के लिए सेना भर्ती रैली आयोजित की जा रही है। इस रैली में 46259 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

बिहार: 12 जिलों के लिए शुरू हुई सेना भर्ती रैली, 46259 अभ्यर्थी होंगे शामिल
बिहार: 12 जिलों के लिए शुरू हुई सेना भर्ती रैली, 46259 अभ्यर्थी होंगे शामिल

कटिहार [जेएनएन]। आर्मी कैंप गढ़वाल मैदान में 12 जिलों के लिए सेना भर्ती रैली मंगलवार से शुरू होगी। विभिन्न जिलों के लिए अलग अलग तिथियों में भर्ती रैली 15 अप्रैल तक चलेगी। भर्ती रैली में 46259 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

सेना भर्ती बिहार और झारखंड के कार्यवाहक उप महानिदेशक कर्नल पुष्पेंद्र मायर ने जानकारी देते हुए बताया कि भर्ती रैली बांका, बेगूसराय, कटिहार, खगडिय़ा, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, भागलपुर, पूर्णिया, मुंगेर, सहरसा एवं किशनगंज जिले के अभ्यर्थी के लिए आयोजित की जा रही है।

उन्होंने कहा अनुशासित, चुनौतीपूर्ण एवं मातृभूमि की सेवा के इच्छुक युवाओं के सेना में भर्ती होने का अवसर है। उन्होंने कहा कि भर्ती के लिए आने वाले युवा दलालों से सावधान रहे। सेना में भर्ती की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है। दलाल सेना में भर्ती कराने का दावा कर गरीब व बेरोजगार युवाओं को ठगने का काम करता है।

यह भी पढ़ें: पत्नी के नाम था करोड़ों का इंश्योरेंस, पैसे के लिए पति ने कर दी हत्या

दलालों से सेना की छवि भी खराब होती है। उन्होंने कहा कि दलालों के विरूद्ध सभी को मिलकर काम करने की बात कही। कर्नल मायर ने कहा कि किसी तरह के फर्जी दस्तावेज के साथ उम्मीदवार बहाली में नहीं पहुंचे। उन्होंने कहा कि सेना में भर्ती की प्रक्रिया में लगातार सुधार हो रहा है। इस मौके पर सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक सहित कई सैन्य अधिकारी मौजूद थे। 

तिथि -  जिला -  कुल अभ्यर्थी

4 अप्रैल - कटिहार - 4848

5 अप्रैल- पूर्णिया, सहरसा- 5739

6 अप्रैल- भागलपुर, मधेपुरा, किशनगंज- 5268

7 अप्रैल- भागलपुर- 5815

8 अप्रैल- बेगूसराय- 6201

9 अप्रैल- खगडिय़ा, अररिया- 6322

10 अप्रैल- मुंगेर, बेगूसराय- 6076

11 अप्रैल- बांका, सुपौल- 5990

यह भी पढ़ें: लोक संवाद में महिलाओं ने दिए एेसे सुझाव, सुनकर हंस पड़े सीएम नीतीश