विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Online मंगवाया मोबाइल पैकेट खोला तो देखकर उड़ गए होश

By Kajal KumariEdited By:
Published: Sat, 18 Feb 2017 03:35 PM (IST)Updated: Sun, 19 Feb 2017 11:25 PM (IST)

भागलपुर में एक युवक ने अॉनलाइन मोबाइल मंगवाया लेकिन मोबाइल हाथ में आने के बाद जब उसने पैकेट खोला तो ...और पढ़ें

Online मंगवाया मोबाइल पैकेट खोला तो देखकर उड़ गए होश
Online मंगवाया मोबाइल पैकेट खोला तो देखकर उड़ गए होश

भागलपुर [जेएनएन]।जिले के इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र चंद्रहास कुमार मिश्रा ने ऑनलाइन मोबाइल मंगवाया लेकिन जब पैसे का भुगतान कर वह अपने नए मोबाइल का पैकेट खोला तो दंग रह गया।

अॉनलाइन खरीदारी में ठगी का शिकार वह कोई पहला व्यक्ति नहीं है, एेसे कई मामले सामने आए हैं। चंद्रहास ने बताया कि उसने पिछले सप्ताह एक ई कॉमर्स कंपनी की वेबसाइट से 12,999 रुपए में मोबाइल फोन खरीदा था। पूरे पैसे भुगतान करने के बाद वह अपने नए फोन के आने का इंतजार कर रहा था।

चंद्रहास का इंतजार बुधवार को पूरा हुआ और कुरियर कंपनी का कर्मचारी पार्सल लेकर उसके पास पहुंचा।

पार्सल में उसी मोबाइल फोन कंपनी का पैकेट था, जिसकी बुकिंग की गई थी, लेकिन चंद्रहास ने जैसे ही पार्सल खोला उसके होश उड़ गए।

यह भी पढ़ें: सीएम से युवक ने लगाई न्याय की गुहार, कहा- बहन के दुष्कर्म केस में पुलिसवाले मांग रहे हैं घूस

पार्सल के अंदर स्मार्ट फोन की जगह संगमरमर का टुकड़ा था। चंद्रहास और उसके दोस्त कुरियर वाले को भलाबुरा कहने लगे। कुरियर वाले का कहना है कि छात्र ने खुद अपना पार्सल खोला है, जिसपर कंपनी का सील लगा था। सील खोलने के कंपनी का बारकोडेड सील भी फट जाता है। इसलिए कोई उसे नहीं खोल सकता है।

पुलिस ने नहीं दर्ज की शिकायत

अपने साथ हुई ठगी की शिकायत करने जब चंद्रहास पुलिस स्टेशन गया तो निराशा हाथ लगी। शिकायत दर्ज करने की जगह जीरोमाइल थाने के एक कर्मचारी ने कहा कि इंचार्ज अभी छुट्टी पर हैं। आप बाद में आएं या साइबर सेल में इसकी शिकायत करें।

यह भी पढ़ें: देवर ने शादी का झांसा देकर विधवा भाभी से बनाए संबंध, गर्भवती हुई तो घर से निकाला

वहीं, ई कॉमर्स कंपनी के कस्टमर केयर को जब छात्र ने शिकायत की तो जवाब मिला कि शुक्रवार शाम 4 बजे तक उसे पूरी रिपोर्ट दी जाएगी। छात्र ने शुक्रवार को जब कस्टमर केयर से संपर्क किया तो जवाब मिला कि आपको अभी और इंतजार करना पड़ेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।