विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जमीन के लिए दो सगे भाइयों की हत्या, एक को एसिड पिलाया, दूसरे का गला घोंटा

By Ravi RanjanEdited By:
Published: Thu, 15 Jun 2017 04:16 PM (IST)Updated: Thu, 15 Jun 2017 11:20 PM (IST)

बिहार के भागलपुर में बेशकीमती जमीन के लालच में अपराधियों ने दो भाइयों की हत्या कर दी। एक को एसिड ...और पढ़ें

जमीन के लिए दो सगे भाइयों की हत्या, एक को एसिड पिलाया, दूसरे का गला घोंटा
जमीन के लिए दो सगे भाइयों की हत्या, एक को एसिड पिलाया, दूसरे का गला घोंटा

भागलपुर [जेएनएन]। बेखौफ अपराधियों ने तिलकामांझी थाना क्षेत्र के शीतला स्थान रोड स्थित एक घर में दो सहोदर भाइयों उचित ठाकुर (85) और देवेंद्र ठाकुर उर्फ देबु ठाकुर (75) की हत्या कर दी। दोनों के शव अलग-अलगकमरे में मिले। हत्या कब और किसने की यह अभी तक पता नहीं चल पाया है।

बुधवार को दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों को घटना का पता चला। हालांकि पुलिस तीन दिन पहले हत्या किए जाने की आशंका जता रही है।  पुलिस पता लगा रही है कि हत्या की वजह कहीं बुजुर्गों की बेशकीमती जमीन तो नहीं है। उचित गणित के शिक्षक जबकि देवेंद्र होमगार्ड से सेवानिवृत्त हुए थे।

यह भी पढ़ें: कोर्ट की सुरक्षा में सेंध लगा हाजत में बंद कैदी को दे रहा था कारतूत, हुआ गिरफ्तार

अपराधियों ने उचित का गला दबाकर जबकि देवेंद्र को जहर पिलाकर मार डाला। इतना ही नहीं देवेंद्र के शव को एसिड से जलाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश भी की। आसपास के लोगों ने बताया कि दोनों भाई परबत्ता के खगड़ा के रहने वाले थे। उनकी जमीन की कीमत करोड़ों में है।

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर में जाली नोट बनाने का पर्दाफाश, हुआ बड़ा खुलासा