चर्च से परिवार के साथ निकली लड़की पर पालतू कुत्ते ने कैसे किया हमला
कोलोरेडा में एक चर्च के बाहर एक पालतू कुत्ते ने एक 5 साल की लड़की पर हमला कर दिया। 20 सेकंड के बाद परिवार और अन्य लोग कुत्ते से लड़की को छुड़ा पाए।
नई दिल्ली। आमतौर पर पालतू या आवारा कुत्ते बच्चों को अकेला पाकर ही उन पर हमला करते हैं मगर यूएस के कोलोरेडो इलाके में एक चौंकाने वाला प्रकाश में आया। यहां एक 5 साल की लड़की अपने माता-पिता के साथ कोलोरेडो स्प्रिंग चर्च में प्रेयर करने के बाद निकली थी, पूरा परिवार घर जा रहा था।
चर्च से निकलने के बाद जब वो परिवार पार्किंग में पहुंचा इसी दौरान दूसरी तरफ से तेज रफ्तार से दौड़कर आते हुए पालतू कुत्ते ने लड़की पर हमला कर लिया। कुत्ते ने उसके एक हाथ को अपने मुंह में पकड़ लिया, लड़की चीखने लगी। उसके माता-पिता कुछ समझ ही नहीं पाए, लड़की की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग भी वहां पहुंच गए, फिर 20 सेकंड तक कुत्ते को इन लोगों ने लड़की से दूर करने का प्रयास किया, उसके बाद वो कुत्ते से लड़की को बचा पाए। इस पूरी घटना का वीडियो चर्च की पार्किंग में लगे कैमरे में कैद हो गया। वीडियो को देखकर लोग हैरान रह गए।
दूर से दौड़ता हुआ आया कुत्ता
स्पूतनिक वेबसाइट की खबर के अनुसार जब परिवार चर्च से बाहर निकलकर पार्किंग की ओर आता है तभी सड़क से तेज रफ्तार से आता हुआ कुत्ता दिखाई देता है। लड़की के परिजनों को लगता है कि वो उनको पार करते हुए निकल जाएगा। मगर ऐसा होता नहीं है। कुत्ता बच्ची के पास पहुंचने के बाद उसके उल्टे हाथ को मुंह में पकड़ लेता है। लड़की कुछ समय नहीं पाती है। इतने में परिजन कुत्ते को अपनी बच्ची के बचाने के पास में लग जाते हैं।
आसपास के लोग भी दौड़े
कुत्ते ने जब लड़की के हाथ को पकड़ लिया, उसके बाद वो रोने लगी, मॉ भी अपनी बच्ची को छुड़ाने के लिए कोशिश करने लगी। पिता भी उसको बचाने में जुट गए मगर उनको कामयाबी नहीं मिली, इसी बीच आसपास के लोग भी उस जगह पर पहुंच गए। वो कुत्ते के मुंह से बच्ची के हाथ को निकालने में लग गए। लगभग 20 सेकंड के बाद ये सभी लोग मिलकर कुत्ते के जबड़े से लड़की को बचा पाए। कुत्ते की ब्रीड एक टेरियर-बैल मिक्स डॉग बताई जा रही है।
कुत्ते का मालिक हुआ गिरफ्तार
जब पुलिस के पास ये मामला पहुंचा तो उसके मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर खतरनाक जानवर के गैरकानूनी स्वामित्व का आरोप लगाया गया है। इस तरह के मामलों में तय किया गया है कि कुत्ते का मालिक या तो जानवर के काटने पर होने वाले खर्च का भुगतान करेगा। इसी के साथ जो लोग इस तरह से कुत्ते को पालना चाहते हैं, उनको लाइसेंस लेना होगा। कुत्ते की इस हरकत से परेशान होकर कुत्ते के मालिक ने कहा कि पुलिस चाहे तो उसे गोली भी मार सकती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।