विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Video: ब्रिटेन में 2 सिक्ख बुजुर्गों पर नस्लीय हमला, तीन युवकों ने बीच सड़क पर पीटा

Published: Tue, 19 Aug 2025 01:00 PM (IST)

यूके में तीन युवाओं ने वॉल्वरहैम्प्टन रेलवे स्टेशन के पास दो सिक्खों पर हमला किया जिसमें उनकी पगड़ी भी उतर ...और पढ़ें

यूके में सिक्खों से मारपीट का वीडियो वायरल। फाइल फोटो
यूके में सिक्खों से मारपीट का वीडियो वायरल। फाइल फोटो

HighLights

  1. यूके में बीच सड़क पर सिक्खों के साथ मारपीट।
  2. वॉल्वरहैम्प्टन रेलवे स्टेशन के पास का मामला।
  3. पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। यूके में तीन युवाओं ने सिक्ख समुदाय के दो लोगों पर नस्लीय हमला देखने को मिला है। उन्होंने बीच सड़क पर सिक्खों के साथ मारपीट की, जिस दौरान उनकी पगड़ी भी उतर गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह मामला यूके के वॉल्वरहैम्प्टन रेलवे स्टेशन के पास का बताया जा रहा है, जहां तीन युवकों ने अचानक सिक्खों को मारना शुरू कर दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया। हालांकि, बाद में तीनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया।

सुखबीर बादल ने जताई नाराजगी

शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने इस घटना पर आपत्ति जताते हुए विदेश मंत्री एस.जयशंकर से यह मामला यूके सरकार के सामने उठाने की मांग की है।

सुखबीर बादल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "मैं यूके में दो बुजुर्ग सिक्खों पर हुए इस भयानक हमले की सख्त निंदा करता हूं। इस दौरान एक सिक्ख की पगड़ी जबरन उतारी गई। सबका भला चाहने वाले सिक्ख समुदाय के खिलाफ इस तरह की नफरत भेदभाव पूर्ण मानसिकता को दर्शाती है।"

सुखबीर बादल ने आगे कहा-

मैं यूके के गृह मंत्रालय और पुलिस से गुजारिश करता हूं कि पीड़ितों को न्याय दिलाया जाए। साथ ही मैं केंद्रीय विदेश मंत्री एस.जयशंकर से अपील करता हूं कि यह मामला यूके की संसद में उठाया, जिससे यूके में सिक्ख समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

यूके पुलिन ने दी चेतावनी

वहीं, यूके में इस मामले की जांच कर रही ब्रिटिश पुलिस ने भी इस तरह के बर्ताव पर चेतावनी जारी की है। पुलिस का कहना है, "इस तरह का व्यवहार हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। हमने मामले की जांच शुरू कर दी है। तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया था, उनसे पूछताछ जारी है।"

यह भी पढ़ें- 'नेहरू ने की थी पाकिस्तान की मदद', सिंधु जल संधि को लेकर पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला