विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Plymouth Shooting: इंग्लैंड के प्लायमाउथ शहर में अंधाधुंध गोलीबारी, छह की मौत और कई हुए घायल

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By:
Published: Fri, 13 Aug 2021 04:04 AM (IST)Updated: Fri, 13 Aug 2021 06:41 AM (IST)

घटना की जानकारी देते हुए ब्रिटिश मीडिया ने कहा कि पुलिस द्वारा इलाके में घुसने से पहले स्थानीय निवासियों ने ...और पढ़ें

पुलिस ने कहा कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई और हालात काबू में
पुलिस ने कहा कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई और हालात काबू में

लंदन, एजेंसियां। इंग्लैंड के प्लायमाउथ शहर में गोलीबारी की घटना में छह की मौत हो गई और कई की हालत गंभीर है। गुरुवार को इंग्लैंड के दक्षिण-पश्चिमी शहर प्लायमाउथ में एक हथियारबंद शख्स ने अंधाधुंध गोलियां चलाना शुरू कर दी। शहर के रिहायशी इलाकों में हुई गोलीबारी की सूचना पर पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई और हालात काबू में हैं। पुलिस ने बताया कि मौके पर कई लोगों की जानें गईं हैं और कई अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। समाचार एजेंसी रायटर के अनुसार इस घटना में 6 लोगों की मौत हुई और कई घायल हुए हैं।

स्थानीय सांसद जॉनी मर्सर ने लोगों से शांत रहने का आग्रह किया है। उन्होंने ट्विटर पर कहा कि घटना का आतंक से संबंधित नहीं है, और न ही प्लायमाउथ में संदिग्ध व्यक्ति भागा है।

घटना पर गृह मंत्री प्रीति पटेल ने व्यक्त की संवेदनाएं

गृह मंत्री प्रीति पटेल ने इस घटना को चौंकाने वाला बताया और कहा कि प्रभावित लोगों के साथ उनकी संवेदनाएं हैं। घटना में क्या हुआ इसके बारे में उन्होंने अधिक जानकारी नहीं दी। उन्होंने गोलीबारी की घटना को लेकर ट्वीट किया कि मैंने चीफ कांस्टेबल से बात की है और अपना पूरा सहयोग देने की पेशकश की है। उन्होंने ट्वीट में कहा कि मैं सभी से शांत रहने, पुलिस की सलाह का पालन करने और आपातकालीन सेवाओं को अपना काम करने की अनुमति देने का आग्रह करती हूं।

कुछ इस तरह हुई घटना

घटना की जानकारी देते हुए ब्रिटिश मीडिया ने कहा कि पुलिस द्वारा इलाके में घुसने से पहले स्थानीय निवासियों ने जोरदार धमाकों और गोलियों की तड़तड़ाहट सुनी। मौके पर मौजूद एक शख्स ने अपना पूरा नाम न बताने की शर्त पर बताया कि उसने चिल्लाने की आवाजे सुनी और उसके बाद इलाके में कई गोलियां चलीं। यह घटना तब हुई जब शूटर ने एक घर के दरवाजे पर लात मारी और बेतरतीब ढंग से गोलीबारी शुरू कर दी।

एक अन्य स्थानीय सांसद ल्यूक पोलार्ड ने कहा कि यह घटना हमारे शहर और हमारे समुदाय के लिए एक बहुत ही गंभीर दिन की तरह लग रही है। उन्होंने कहा कि कृपया सभी सुरक्षित रहें, घर के अंदर रहें और पुलिस की सलाह का पालन करें।