Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UK PM Race: चुनाव प्रचार में ऋषि सुनक से कंजरवेटिव पार्टी के सदस्यों ने किए तीखे सवाल

    UK PM Race वेस्ट यार्कशायर के इस पार्टी मेंबर ने सुनक से कहा आप एक अच्छे सेल्समैन हैं और आप के अंदर और भी कई मजबूत गुण हैं। लेकिन जानसन को अभी बहुत से लोग पसंद करते हैं।

    By Arun Kumar SinghEdited By: Updated: Fri, 29 Jul 2022 09:40 PM (IST)
    Hero Image
    ब्रिटेन में प्रधानमंत्री पद के लिए भारतवंशी पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक

    लंदन, एजेंसी। ब्रिटेन में प्रधानमंत्री पद के लिए भारतवंशी पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक और विदेश मंत्री लिज ट्रस के बीच आगे निकलने की होड़ तेज हो गई है। दोनों प्रत्याशियों ने कंजरवेटिव पार्टी के सदस्यों को लीड्स में गुरुवार की रात पहली बार औपचारिक रूप से संबोधित किया। इस दौरान कुछ पार्टी सदस्यों ने सुनक से तीखे सवाल किए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बोरिस जानसन की पीठ में छुरा घोंपने का आरोप

    सत्तारूढ़ पार्टी के ये सदस्य पीएम पद के चुनाव में मतदान भी करेंगे। उत्तरी इंग्लैंड में यार्कशायर के लीडस में चुनाव प्रचार के दौरान उस समय नाटकीय स्थिति पैदा हो गई जब एक टोरी सदस्य ने सुनक पर अपने बास बोरिस जानसन की पीठ में छुरा घोंपने का आरोप लगाया।

    वेस्ट यार्कशायर के इस पार्टी मेंबर ने सुनक से कहा, आप एक अच्छे सेल्समैन हैं और आप के अंदर और भी कई मजबूत गुण हैं। लेकिन जानसन को अभी बहुत से लोग पसंद करते हैं। वह ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने आपको एक वरिष्ठ राजनेता बनाया। लेकिन आपने उनका साथ छोड़ दिया।

    इसके जवाब में सुनक ने कहा कि उनके पास ऐसा करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। देश की आर्थिकी को लेकर हमारे बीच गहरे मतभेद हो गए थे। ऐसे में उनके साथ मैं कैसे रह सकता था, जबकि देश आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहा था।

    कर कटौती पर यू-टर्न से इन्कार

    कंजरवेटिव पार्टी के सदस्यों के बीच लोकप्रियता में ट्रस से पीछे चल रहे सुनक को भी लोकलुभावन वादे पर मजबूर होना पड़ा है। हालांकि, सुनक ने अपने संबोधन में हाल के एनर्जी बिल पर वैट खत्म करने के वादे को यू-टर्न मानने से इन्कार किया। उन्होंने कहा कि उनकी योजना एक सीमित समय तक है। जबकि प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी झूठे वादे कर रही हैं। कंजरवेटिव कैंपेन हेडक्वार्टर द्वारा आयोजित अगला प्रचार सोमवार को साउथ वेस्ट इंग्लैंड में होना है।