विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UK Nurse: सात बच्चों की हत्यारी ब्रिटिश नर्स ने मांगी सजा के खिलाफ अपील की अनुमति

By Jagran NewsEdited By: Devshanker Chovdhary
Published: Sat, 16 Sep 2023 03:00 AM (IST)

ब्रिटेन में सात बच्चों की हत्या और छह अन्य की हत्या के प्रयास की दोषी नर्स ने अपनी सजा के ...और पढ़ें

ब्रिटिश नर्स ने मांगी सजा के खिलाफ अपील की अनुमति।
ब्रिटिश नर्स ने मांगी सजा के खिलाफ अपील की अनुमति।

लंदन, एपी। ब्रिटेन में सात बच्चों की हत्या और छह अन्य की हत्या के प्रयास की दोषी नर्स ने अपनी सजा के खिलाफ अपील की अनुमति मांगी है। 33 वर्षीय लुसी लेटबी को पिछले महीने आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।

जानें कब का है मामला?

मैनचेस्टर क्राउन कोर्ट की एक जूरी ने उसे उत्तर-पश्चिमी इंग्लैंड के काउंटेस आफ चेस्टर अस्पताल में जून 2015 और जून 2016 के बीच सात हत्याओं का दोषी पाया था।

यह भी पढ़ेंः Lucy Letby: भारतीय मूल के डॉक्टर की मदद से हुआ 7 बच्चों की कातिल नर्स का खुलासा, आजीवन कारावास की मिली सजा

नर्स पर क्या लगे थे आरोप?

उसे छह अन्य बच्चों की हत्या के प्रयासों का भी दोषी पाया गया, लेकिन हत्या के प्रयास के दो आरोपों से बरी कर दिया गया। अपीलीय कोर्ट के अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें दोषसिद्धि के खिलाफ अपील करने की अनुमति के लिए एक आवेदन प्राप्त हुआ है।

यह भी पढ़ेंः ब्रिटेन में सात बच्चों की हत्या करने वाली नर्स को मिली उम्रकैद की सजा, शीघ्र रिहाई के सारे रास्ते बंद

बता दें कि 33 वर्षीय लुसी लेटबी को पिछले महीने इन मामलों में दोषी ठहराया गया था। हालांकि, दोषी ठहराए जाने के बाद उन्होंने सभी आरोपों से इनकार किया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।