Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ब्रिटेन में अवैध लोगों की धरपकड़ तेज, भारतीय समेत कई लोग गिरफ्तार

    Updated: Mon, 11 Aug 2025 07:54 PM (IST)

    ब्रिटेन में डिलीवरी फर्मों के लिए अवैध रूप से काम करने के संदेह में दोपहिया वाहन चालकों पर कार्रवाई हुई है जिसमें कई भारतीय गिरफ्तार हुए हैं। ब्रिटेन सरकार पहले निर्वासन बाद में अपील योजना का विस्तार कर रही है जिसमें भारत समेत 8 और देशों के विदेशी अपराधियों को शामिल किया गया है।

    Hero Image
    ब्रिटेन में डिलीवरी फर्मों के लिए अवैध रूप से काम करने के संदेह में कई लोग गिरफ्तार।(फाइल फोटो)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।  ब्रिटेन के अधिकारियों ने देश भर में डिलीवरी फर्मों के लिए अवैध रूप से काम करने के संदेह में दोपहिया वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए सैकड़ो लोगों को गिरफ्तार किया है। कई भारतीयों को भी  गिरफ्तार किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ब्रिटेन सरकार अपनी 'पहले निर्वासन' बाद में अपील योजना का विस्तार कर रही है। इस नीति के विस्तार का मकसद जेलों में भीड़भाड़ कम करना और अपराध के बारे में जनता की चिंताओं को दूर करने का प्रयास है। सरकार ने 8 और देशों के विदेशी अपराधियों को शामिल किया है, जिसमें भारत भी शामिल है।

    इन देशों को भी लिस्ट में शामिल किया गया

    इस लिस्ट में भारत के अलावा, बुल्गारिया, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, अंगोला, बोत्सवाना, ब्रुनेई, गुयाना, इंडोनेशिया, केन्या, लातविया, लेबनान, मलेशिया, युगांडा और जाम्बिया शामिल हैं। बता दें कि इस योजना को पहली बार साल 2014 में कंजर्वेटिव पार्टी के शासनकाल में शुरू किया गया था।

    यह भी पढ़ें- लंदन में बवाल... फलस्तीनी समूह पर प्रतिबंध से जुड़े नए कानून के खिलाफ प्रदर्शन, 365 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार