Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ब्रिटेन में हत्या व दुष्कर्म के 58 साल पुराने मामले में 92 साल का बुजुर्ग दोषी करार, 1967 का है मामला

    Updated: Tue, 01 Jul 2025 04:11 AM (IST)

    ब्रिटेन में 92 वर्षीय रायलैंड हेडली को 58 साल पुराने दुष्कर्म और हत्या के मामले में दोषी पाया गया। हेडली ने 1967 में 75 वर्षीय लुईसा डन पर हमला किया जिससे उसकी मौत हो गई। लुईसा के साथ दुष्कर्म भी हुआ था। ब्रिस्टल क्राउन कोर्ट की जूरी ने हेडली को इतने सालों बाद दोषी ठहराया क्योंकि यह मामला 58 सालों तक अनसुलझा रहा।

    Hero Image
    ब्रिटेन 92 वर्षीय बुजुर्ग 1967 के दुष्कर्म और हत्या मामले में दोषी करार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    एपी, लंदन। ब्रिटेन में 92 वर्षीय बुजुर्ग रायलैंड हेडली को एक महिला की हत्या और दुष्कर्म के 58 साल पुराने मामले में सोमवार को दोषी करार दिया गया। उसे मंगलवार को सजा सुनाई जाएगी।

    इसे ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक चलने वाला ऐसा मुकदमा माना जा रहा है जिसमें अदालत ने 58 साल बाद फैसला सुनाया। हेडली ने 1967 में एक 75 साल की महिला लुईसा डन पर उसके घर में हमला किया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला के साथ हुआ था दुष्कर्म

    हमले में महिला की मौत हो गई थी। लुईसा को उसके पड़ोसी ने उसके घर में मृत पाया। उसकी मौत का कारण गला घोंटना और दम घुटना पाया गया। उसके साथ दुष्कर्म भी हुआ था।

    इस मामले में ब्रिस्टल क्राउन कोर्ट की जूरी ने हेडली इतने सालों के बाद दोषी ठहराया है। 58 साल तक यह मामला अनसुलझा रहा। हेडली को इसे पहले भी दुष्कर्म के दो अन्य मामलों में जेल की सजा हो चुकी है।