Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Trump On Putin: 'पुतिन ने मुझे निराश किया...', ट्रंप ने माना कि रूस-यूक्रेन युद्ध रोकना आसान नहीं

    Updated: Thu, 18 Sep 2025 11:49 PM (IST)

    डोनाल्ड ट्रंप यूक्रेन और रूस के बीच संघर्ष को सुलाझाने की प्रक्रिया काफी आसान समझ रहे थे। उन्होंने पुतिन से मुलाकात करके मान लिया था कि यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध रुक जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद ट्रंप रूस के राष्ट्रपति पुतिन पर हमलावर हो गए। उन्होंने ब्रिटेन दौरे के दौरान दावा किया कि पुतिन ने यूक्रेन युद्ध को सुलझाने की प्रक्रिया में उन्हें निराश किया।

    Hero Image
    ट्रंप ने माना कि रूस-यूक्रेन युद्ध रोकना आसान नहीं (फोटो- रॉयटर)

     डिजिटल डेस्क, लंदन। डोनाल्ड ट्रंप यूक्रेन और रूस के बीच संघर्ष को सुलाझाने की प्रक्रिया काफी आसान समझ रहे थे। उन्होंने पुतिन से मुलाकात करके मान लिया था कि यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध रुक जाएगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद ट्रंप रूस के राष्ट्रपति पुतिन पर हमलावर हो गए। उन्होंने ब्रिटेन दौरे के दौरान दावा किया कि पुतिन ने यूक्रेन युद्ध को सुलझाने की प्रक्रिया में उन्हें निराश किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने पुतिन की आलोचना की

    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने भी पुतिन की आलोचना की और कहा कि उन्होंने आक्रमण के बाद अपने सबसे बड़े हमले से अपना असली चेहरा दिखा दिया है। चेकर्स में स्टारमर के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ट्रंप ने स्वीकार किया कि उन्होंने सोचा था कि रूस-यूक्रेन युद्ध को सुलझाना सबसे आसान होगा, लेकिन ऐसा नहीं है,हालांकि उन्होंने कहा कि वे अंततः इसे सुलझा लेंगे।

    अलास्का में पुतिन और ट्रम्प के बीच शिखर सम्मेलन के बावजूद, जिसमें अमेरिकी नेता ने रूसी राष्ट्रपति से अपने यूक्रेनी समकक्ष वोलोडिमिर जेलेंस्की के साथ बातचीत करने का आग्रह किया था, शांति समझौता नहीं हो सका।

    मुझे लगा था रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकना सबसे आसान है- ट्रंप

    ट्रंप ने कहा कि मुझे लगा था कि रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकना सबसे आसान है, लेकिन पुतिन ने मुझे निराश किया है। मुझे लगा था कि यह सबसे आसान हो सकता है। जैसा कि आप जानते हैं, हम इजरायल और गाजा के समाधान के लिए काम कर रहे हैं, हम कई संघर्षों को सुलझाने के लिए काम कर रहे हैं, हम इजरायल-गाजा को सुलझा लेंगे, इसी तरह, रूस और यूक्रेन को भी सुलझा लेंगे, लेकिन युद्ध में क्या होगा, कुछ कहा नहीं जा सकता।

    रूसी सैनिक युद्ध में ज्यादा मारे जा रहे

    उन्होंने आगे कहा कि सच कहूं तो, रूसी सैनिक यूक्रेनी सैनिकों की तुलना में ज्यादा संख्या में मारे जा रहे हैं। पदभार ग्रहण करने से पहले ट्रंप ने दावा किया था कि वह एक दिन में मॉस्को और कीव के बीच युद्ध रोक देंगे। ट्रंप ने यह भी कहा कि पुतिन ने 2022 में युद्ध इसलिए शुरू किया क्योंकि उस समय उन्होंने संयुक्त राज्य अमेरिका के नेतृत्व का सम्मान नहीं किया।