Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kontham Tejaswini Murder: लंदन में हैदराबाद की युवती की चाकू घोंपकर हत्या, ब्राजीलियाई व्यक्ति गिरफ्तार

    By Jagran NewsEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Wed, 14 Jun 2023 05:01 PM (IST)

    वेम्बली के नील्ड क्रिसेंट इलाके में रह रही तेजस्विनी और उनकी रूममेट पर एक हमलावर ने चाकू से हमला। हालांकि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने तेजस्विनी को मृत घोषित कर दिया।

    Hero Image
    हैदराबाद की युवती की चाकू घोंपकर हत्या (फाइल फोटो)

    लंदन, ऑनलाइन डेस्क। लंदन के वेम्बली से एक चौंका देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां पर हैदराबाद की 27 वर्षीय लड़की की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, लंदन में मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे 27 वर्षीय महिला पर ब्राजील के एक नागरिक ने कथित तौर पर हमला कर दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मृतक की पहचान कोंथम तेजस्विनी के रूप में हुई है। दरअसल, उच्च शिक्षा के लिए लंदन आई तेजस्विनी की मौके पर ही मौत हो गई। मेट्रोपॉलिटन पुलिस के मुताबिक, 28 वर्षीय एक अन्य महिला पर भी हमला हुआ था। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, वह खतरे से बाहर है।

    क्या है पूरा मामला?

    वेम्बली के नील्ड क्रिसेंट इलाके में रह रही तेजस्विनी और उनकी रूममेट पर एक हमलावर ने चाकू से हमला। हालांकि, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने तेजस्विनी को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे का इलाज किया जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया।

    हैदराबाद में रहने वाले तेजस्विनी के चचेरे भाई विजय ने बताया कि आरोपी एक ब्राजीलियाई शख्स था और उसे वहां पर रहते हुए एक सप्ताह भी नहीं हुआ था। तेजस्विनी मास्टर्स डिग्री हासिल करने के लिए पिछले साल मार्च में लंदन गई थी।