Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रिंस हैरी और मेगन के हुई दूसरी संतान, बेटी के नाम में महारानी एलिजाबेथ और दादी डायना का भी नाम

    By Manish PandeyEdited By:
    Updated: Mon, 07 Jun 2021 02:30 PM (IST)

    अमेरिका में रहने वाले हैरी और मेगन की यह दूसरी संतान है। इससे पहले उनका दो साल का बेटा आर्ची हैरिसन माउंटबेटन-विंडसर है। उनकी बेटी लिली शाही परिवार में ग्यारहवीं परपोती होंगी। शाही परिवार ने प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल को बधाई दी है।

    Hero Image
    प्रिंस हैरी और मेगन की बेटी लिली शाही परिवार में ग्यारहवीं परपोती होंगी।

    लंदन, एजेंसियां। प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल की दूसरी संतान बेटी हुई है। इस नए मेहमान का नाम महारानी एजिलाबेथ द्वितीय और हैरी की मां डायना के नाम पर लिलिबेट 'लिली' डायना माउंटबेटन-विंडसर रखा गया है। लिली के जन्म पर शाही परिवार ने प्रिंस हैरी और डूय्क आफ ससेक्स मेगन मर्केल को बधाई दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमेरिका में रहने वाले हैरी और मेगन की यह दूसरी संतान है। इससे पहले उनका दो साल का बेटा आर्ची हैरिसन माउंटबेटन-विंडसर है। उनकी बेटी लिली शाही परिवार में ग्यारहवीं परपोती होंगी। बकिंघम पैलेस ने एक बयान में कहा है कि हैरी के पिता प्रिंस चा‌र्ल्स और भाई प्रिंस विलियम सहित शाही परिवार के सदस्य लास एंजिलस में हुई बच्ची के जन्म से खुश हैं।

    विलियम और केट ने अपने केसिंग्टन पैलेस के ट्विटर अकाउंट से अलग-अलग ट्वीट करते हुए कहा है कि हम सभी बेबी लिली के आगमन से खुश हैं। हैरी और मेगन को बधाई। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन ने भी बधाई दी है। शाही परिवार में यह पहला बच्चा है, जिसने ब्रिटेन से बाहर जन्म लिया है। हैरी और मेगन पिछले साल कैलिफोर्निया में बस गए थे।

    दंपती के प्रेस सचिव ने बयान जारी करते हुए है कि लिली का जन्म शुक्रवार को सुबह 11.40 बजे हुआ है। महारानी का लिलिबेट उपनाम उनके दादा किंग जार्ज पंचम ने रखा था, जब वह बच्ची थीं। अब हैरी और मर्केल की पुत्री के नाम में यह उपनाम जुड़ गया है।