World Richest Women: 100 अरब डॉलर की नेटवर्थ वाली पहली महिला बनीं फ्रांसुआ मायज, एलन मस्क की संपत्ति में इतने का इजाफा
दुनिया की सबसे अमीर महिला फ्रांस की फ्रांसुआ बेटनकाट मायज (70) ने एक और उपलब्धि हासिल की है। उनकी नेटवर्थ 100 अरब डॉलर पहुंच गई है। मायज यह उपलब्धि हासिल करने वाली दुनिया की पहली महिला हैं। मायज दुनिया की सबसे बड़ी कास्मेटिक कंपनी लोरियाल की होल्डिंग कंपनी टीथाइस की चेयरपर्सन और लोरियाल ग्रुप के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की वाइस चेयरपर्सन हैं।

आईएएनएस, लंदन। दुनिया की सबसे अमीर महिला फ्रांस की फ्रांसुआ बेटनकाट मायज (70) ने एक और उपलब्धि हासिल की है। उनकी नेटवर्थ 100 अरब डॉलर पहुंच गई है। मायज यह उपलब्धि हासिल करने वाली दुनिया की पहली महिला हैं। मायज दुनिया की सबसे बड़ी कास्मेटिक कंपनी लोरियाल की होल्डिंग कंपनी टीथाइस की चेयरपर्सन और लोरियाल ग्रुप के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की वाइस चेयरपर्सन हैं।
उन्हें दुनिया का सबसे मशहूर और सबसे बड़ा कास्मेटिक ब्रांड लोरियाल अपनी मां से विरासत में मिला है। उनकी मां ने भी 2017 में अपनी मृत्यु तक दुनिया की सबसे अमीर महिला का खिताब अपने पास रखा था। वहीं, इलेक्टि्रक कार कंपनी टेस्ला के कर्ताधर्ता एलन मस्क एक बार फिर से दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उनकी संपत्ति 232 अरब डॉलर हो गई है।
लोरियाल की स्थापना यूजीन शूएलर ने 1909 में की थी
द गार्जियन की एक रिपोर्ट के अनुसार लोरियाल की स्थापना बेटनकाट मायज के दादा यूजीन शूएलर ने 1909 में की थी। दरसअल, उन्होंने हेयर डाई का अविष्कार किया था और उसी की मैन्यूफैक्चरिंग और मार्केटिंग को ध्यान में रखकर इस कंपनी की स्थापना की थी।
कंपनी का कुल वैल्यूएशन 241 अरब डॉलर
पेरिस स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध इस कंपनी का कुल वैल्यूएशन 241 अरब डॉलर है। लोरियाल में मायज और उनके परिवार की 34 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, उनकी संपत्ति में इस साल 28.6 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई।
50 सबसे अमीर लोगों में से 12 की संपत्ति में कमी आई
खास बात यह है कि दुनिया के 50 सबसे अमीर लोगों में से 12 की संपत्ति में कमी आई है। पुरुषों के वर्चस्व वाली इस सूची में सबसे ज्यादा अमीर अमेरिका के हैं। बेटनकाट इसी सूची में 12वें स्थान पर हैं। मायज इस सूची में आने वाली फ्रांस की दूसरी सबसे अमीर शख्स हैं।
फ्रांस से सबसे अमीर शख्स का खिताब बर्नार्ड आरनॉल्ट के पास है। वह लग्जरी सामान बनाने वाली कंपनी एलवीएमएच के चेयरमैन हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 179 अरब डॉलर है। इस साल उनकी नेटवर्थ में 16.9 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।