ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी MI-6 को पहली बार मिली महिला प्रमुख, PM कीर स्टार्मर ने की बड़ी घोषणा
ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी MI-6 के इतिहास में पहली बार किसी महिला ब्लेज मेट्रेवेली को बागडोर सौंपी गई है। प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर ने इस ऐतिहासिक नियुक्ति की घोषणा की। 47 वर्षीय मेट्रेवेली जो 1999 में सीक्रेट इंटेलिजेंस सर्विस में शामिल हुईं इस साल के अंत में सर रिचर्ड मूर का स्थान लेंगी। वह MI-6 की 18वीं प्रमुख होंगी।
पीटीआई, लंदन। ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी MI-6 की पहली बार बागडोर किसी महिला को सौंपा गया है। प्रधानमंत्री कीएर स्टार्मर ने बलेज मेट्रेवेली की ऐतिहासिक नियुक्ति की घोषणा की है।
वह 18वीं प्रमुख होंगी। विदेशी खुफिया सेवा के 116 साल के इतिहास में यह पहली बार है कि MI-6 को कोई महिला प्रमुख मिली है। 47 वर्षीय मेट्रेवेली 1999 में सीक्रेट इंटेलिजेंस सर्विस में शामिल हुई थीं।
किसका स्थान लेंगी मेट्रेवेली?
वह इस वर्ष के अंत में सर रिचर्ड मूर का स्थान लेंगी। सामान्यत: 'सी' के नाम से संदर्भित, अंतरराष्ट्रीय जासूसी एजेंसी के प्रमुख के पास MI-6 की परिचालन जिम्मेदारी है और वह संगठन का एकमात्र सार्वजनिक रूप से नामित सदस्य है, जो विदेश मंत्री डेविड लैमी के प्रति जवाबदेह है।
मेट्रेवेली को वर्तमान में महानिदेशक या 'क्यू' के पद से पदोन्नत किया गया है, जो MI-6 में प्रौद्योगिकी और नवाचार के लिए जिम्मेदार थी। इससे पहले वह ब्रिटेन की घरेलू सुरक्षा सेवा MI-5 में निदेशक स्तर की भूमिका निभा चुकी हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।