विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

1.7 करोड़ रुपये में नीलाम हुई महात्मा गांधी की 94 साल पुरानी तस्वीर, जानें क्या है इसकी खासियत

Published: Wed, 16 Jul 2025 10:45 AM (GMT+05:30)

Mahatma Gandhi Portrait Sells लंदन में महात्मा गांधी की एक दुर्लभ तस्वीर 1.7 करोड़ रुपये में नीलाम हुई। ब्रिटिश आर्टिस्ट ...और पढ़ें

महात्मा गांधी की 94 साल पुरानी पेटिंग की नीलामी। फोटो- सोशल मीडिया
महात्मा गांधी की 94 साल पुरानी पेटिंग की नीलामी। फोटो- सोशल मीडिया

HighLights

  1. लंदन में नीलाम हुई महात्मा गांधी की 94 साल पुरानी तस्वीर।
  2. इस पेटिंग को बनवाने के लिए खुद पोट्रेट मोड में बैठे थे महात्मा गांधी।
  3. 1931 में लंदन दौरे के दौरान बनाई गई थी पेटिंग।

डिजिटल डेस्क, लंदन। ब्रिटेन की राजधानी लंदन में महात्मा गांधी की एक दुलर्भ पेटिंग की नीलामी हुई है। कहा जाता है कि यह अकेली ऐसी तस्वीर है, जिसके लिए महात्मा गांधी पोट्रेट मोड में बैठे थे और पेंटर ने उनके सामने बैठकर यह खूबसूरत ऑयल पेटिंग बनाई थी।

लंदन के बोनहम्स में मंगलवार को इस तस्वीर को ऑनलाइन नीलामी में 152,800 पाउंड (1.7 करोड़ रुपये) में बेचा गया है।

यह भी पढ़ें- केरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी की सजा टली, जानिए यमन में कैसे कामयाब हुआ इन दो लोगों का फुलप्रूफ प्लान

अनुमान से 3 गुना ज्यादा दाम में हुई नीलामी

ब्रिटिश आर्टिस्ट क्लेयर लीटन ने इस पेटिंग को पोट्रेट ऑफ महात्मा गांधी (Portrait of Mahatma Gandhi) नाम दिया था। यह तस्वीर अनुमान से 3 गुना अधिक कीमत पर बिकी है। लीटन को उम्मीद थी कि पेटिंग 57-80 लाख रुपये में नीलाम होगी। मगर, यह 1.7 करोड़ रुपये में बिकी है।

1974 में पेटिंग पर हुआ था हमला

लीटन के परिवार के अनुसार, इस तस्वीर को 1974 में सार्वजनिक प्रदर्शनी के लिए रखा गया था। हालांकि, तब एक एक्टिविस्ट ने इसपर हमला कर दिया था। बाद में इस पेटिंग को सही किया गया। ऐसे में लीटन के परिवार को उम्मीद नहीं थी कि यह पेटिंग इतनी महंगी बिकेगी।

क्यों खास है यह तस्वीर?

यह पेटिंग 1931 की है, जब महात्मा गांधी दूसरी राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने के लिए लंदन गए थे। दरअसल यह तस्वीर बनाने वाली आर्टिस्ट क्लेयर लीटन उस समय मशहूर राजनीतिक पत्रकार हेनरी नोएल के साथ रिलेशनशिप में थीं। हेनरी भारत की आजादी के प्रबल समर्थकों में से एक थे। ऐसे में हेनरी की मुलाकात महात्मा गांधी से हुई और इसी बहाने लीटन को भी गांधी जी से मिलने का मौक मिल गया।

94 साल बाद बिकी पेटिंग

इस मुलाकात के दौरान लीटन ने गांधी जी के सामने उनकी पेटिंग बनाने की पेशकश की और वो मान गए। गांधी जी पोट्रेट मोड में बैठे थे और लीटन ने उनको केनवास पर उतार लिया। यह ऑयल पेटिंग गांधी जी को भी बेहद पसंद आई थी। वहीं, अब 94 साल बाद इस पेटिंग को नीलाम किया गया है।

यह भी पढ़ें- ISS से वापस लौटा भारत की शान, जानिए कैसे गगनयान मिशन के लिए वरदान साबित होंगे शुभांशु शुक्ला के 7 परीक्षण