Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लंदन छोड़कर दूसरे देशों में बस रहे UK के अरबपति लोग, वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

    Updated: Fri, 11 Apr 2025 05:43 PM (IST)

    पिछले एक साल में हज़ारों करोड़पति लंदन छोड़कर संयुक्त राज्य अमेरिका और एशिया के कुछ हिस्सों में चले गए हैं। सलाहकार फर्म हेनले एंड पार्टनर्स और डेटा इंटेलिजेंस कंपनी न्यू वर्ल्ड वेल्थ द्वारा प्रकाशित वार्षिक विश्व के सबसे धनी शहरों की रिपोर्ट के अनुसार 2024 में लगभग 11300 करोड़पति लंदन छोड़कर चले गए। रिपोर्ट में पाया गया कि लंदन में अब 215700 डॉलर करोड़पति हैं।

    Hero Image
    एडवाइजरी फर्म हेनली एंड पार्टनर्स ने स्टडी में ये खुलासा किया है

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ज्यादातर विकासशील देशों के लोगों का सपना होता कि जिंदगी में एक बार लंदन देख लें। कई लोगों की ख्वाहिश लंदन में बसने की होती है। जो अमीर हैं, वो इस ख्वाब को पूरा भी कर लेते हैं। लेकिन लंदन के अमीर लोग खुद यहां रहना नहीं चाहते।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि लंदन के मिलियनेयर अपना देश छोड़कर जा रहे हैं। लंदन के अमीरों ने देश छोड़ने के मामले में मॉस्को को भी पीछे छोड़ दिया है। यही वजह है कि दुनिया के टॉप 5 सबसे अमीर शहरों की लिस्ट से लंदन का नाम बाहर हो गया है।

    स्टडी में चौंकाने वाले खुलासे

    दरअसल न्यू वर्ल्ड हेल्थ और एडवाइजरी फर्म हेनली एंड पार्टनर्स ने हाल ही में एक स्टडी की है। इसके मुताबिक, दुनिया में सबसे अधिक सुपर रिच लोगों का पलायन लंदन से ही हो रहा है। केवल 2024 की ही बात करें, तो 10 लाख डॉलर से अधिक संपत्ति वाले करीब 11,300 मिलियनेयर ने लंदन छोड़ दिया।

    जहां 2023 में लंदन में 227,000 मिलियनेयर थे, वहीं अब केवल 215,700 रह गए हैं। दुनिया के टॉप 50 अमीर शहरों में लंदन छठे स्थान पर खिसक गया है। लंदन के अलावा रूस की राजधानी मॉस्को की रैंकिंग में भी गिरावट आई है।

    कहां जा रहे लंदन के अरबपति?

    • लंदन में रहने वाले लोगों के लिए ज्यादा टैक्स एक बड़ी समस्या है। जाहिर है कि पलायन करने वाले लोग टैक्स में भी रियायत चाहते होंगे। लंदन से जाने वाले अमीर दुबई, पेरिस, जेनेवा, फ्रैंकपर्ट और एम्सटर्डम जैसे देशों में जाकर बस रह हैं, जहां टैक्स बेहद कम है।
    • एक जमाने में लंदन का स्टॉक एक्सचेंज दुनिया का सबसे बड़ा बाजार हुआ करता था। लेकिन अब यह 11वें स्थान पर है। लंदन में कैपिटल गेन टैक्स और एस्टेट ड्यूटी दुनिया में सबसे अधिक है। पाउंड की कीमत भी लगातार गिर रही है। आने वाले दिनों में कई और लोगों के लंदन छोड़ने की उम्मीद है।

    यह भी पढ़ें: भारत छोड़ इस मुस्लिम देश में जा सकते हैं हजारों की संख्या में करोड़पति! इस वर्ष चार हजार से अधिक का हो सकता है पलायन