Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लंदन के इंडियन रेस्टोरेंट में किसने लगाई आग? पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ा, 15 साल का लड़का भी गिरफ्तार

    Updated: Mon, 25 Aug 2025 02:07 AM (IST)

    लंदन के एक भारतीय रेस्टोरेंट में आग लगने की घटना में पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है जिनमें एक 15 साल का लड़का और एक 54 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। सीसीटीवी फुटेज में नकाबपोश लोग रेस्टोरेंट में प्रवेश करते और फर्श पर तरल पदार्थ डालते हुए दिखाई दिए जिसके बाद आग लग गई।

    Hero Image
    पुलिस में मामले में संदिग्ध 2 लोगों को गिरफ्तार किया है (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लंदन में शुक्रवार रात एक भारतीय रेस्टोरेंट में आग लगने की घटना सामने आई थी। इस हादसे में 5 लोग झुलस गए थे, जिसमें से 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। अब पुलिस में मामले में संदिग्ध 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक 15 साल का लड़का और दूसरा 54 साल का व्यक्ति शामिल है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में कुछ नकाबपोश लोग रेस्टोरेंट में घुसते देखे गए। इन लोगों ने रेस्टोरेंट क फर्श पर कुछ लिक्विड डाला और इसके कुछ ही सेकेंड बाद रेस्टोरेंस आग की लपटों से घिर गया। वहां खाना खा रहे दो पुरुष और तीन महिलाएं इसमें झुलस गईं।

    शुक्रवार रात में लगी थी आग

    घटना शुक्रवार रात की है। इलफोर्ड के गैंट्स हिल के वुडफोर्ड एवेन्यू स्थित इंडियन अरोमा रेस्टोरेंट में आग लग गई थी। आग के कारण रेस्टोरेंट बुरी तरह बर्बाद हो गया। लंदन फायर ब्रिगेड ने बताया कि रात 9:02 बजे आग लगने की सूचना मिली। दमकलकर्मियों के पहुंचने से पहले लगभग नौ लोग रेस्टोरेंट से बाहर निकलने में सफल रहे। वहीं 5 लोगों को बाद में रेस्क्यू किया गया।

    पुलिस मामले की जांच कर रही है। मेट पुलिस की सेंट्रल स्पेशलिस्ट क्राइम नॉर्थ यूनिट के डिटेक्टिव चीफ इंस्पेक्टर मार्क रोजर्स ने कहा कि 'मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वह आगे जाकर पुलिस की मदद करें और इस घटना के संबंध में जानकारी दें।'

    आग में गंभीर रूप से झुलसे दो मरीजों का ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। वहीं 3 अन्य को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो पीड़ित पहले ही घटनास्थल से चले गए थे। उनकी भी पहचान की जा रही है। साथ ही आरोपियों से कृत्य का मकसद पता करने का प्रयास किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- Gorakhpur Fire News: गोरखपुर में चिनगारी ने भड़काई आग, कई रेस्टोरेंट जलकर हुए खाक; दो करोड़ का नुकसान