Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Queen Elizabeth Died: महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर लिज ट्रस ने जताया शोक, कहा- क्वीन के निधन से ब्रिटेन टूट गया

    ट्रस ने कहा कि ब्रिटेन महारानी की वजह से एक महान देश बन पाया है। महारानी उनके साथ-साथ ब्रिटेन के कई नागरिकों के लिए प्रेरणास्त्रोत थीं। 10 डाउनिंग स्ट्रीट की ओर से जारी बयान में ट्रस ने कहा कर्तव्य के प्रति उनका समर्पण हम सभी के लिए एक उदाहरण है।

    By Amit SinghEdited By: Updated: Fri, 09 Sep 2022 04:35 AM (IST)
    Hero Image
    महारानी ने किया आधुनिक ब्रिटेन का निर्माण

    लंदन, एजेंसियां: ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि महारानी के निधन से ब्रिटेन टूट गया है। दिवंगत महारानी 'वह चट्टान थीं, जिस पर आधुनिक ब्रिटेन का निर्माण हुआ था।' एलिजाबेथ द्वितीय ने ट्रस को अपने निधन से 48 घंटे पहले ही प्रधानमंत्री नियुक्त किया था। ट्रस ने कहा, 'महारानी के निधन की खबर से हम सब टूट गए हैं। यह देश और दुनिया के लिए एक बहुत बड़ा झटका है।'

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ब्रिटेन को बनाया महान देश

    प्रधानमंत्री ट्रस ने कहा कि ब्रिटेन आज महारानी की वजह से एक महान देश बन पाया है। महारानी उनके साथ-साथ ब्रिटेन के कई नागरिकों के लिए प्रेरणास्त्रोत थीं। 10 डाउनिंग स्ट्रीट की ओर से जारी बयान के अनुसार, ट्रस ने कहा, 'कर्तव्य के प्रति उनका समर्पण हम सभी के लिए एक उदाहरण है।'

    बहुत याद आएंगी महारानी

    स्पेन के किंग फेलिप ने महारानी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपने शोक संदेश में कहा कि वह बहुत याद आएंगी। उन्होंने शोक संदेश में लिखा, ''आप हमारे दिलों और विचारों में हैं। हम उन्हें बहुत याद करेंगे।

    'महारानी को दुनियाभर में मिली प्रशंसा: गुटेरस

    संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने कहा कि ब्रिटेन की सबसे लंबे समय तक सम्राज्ञी रहीं महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को उनके अनुग्रह, गरिमा और समर्पण के लिए दुनियाभर में प्रशंसा मिली। संयुक्त राष्ट्र के प्रति उनका गहरा लगाव था।

    ब्रिटेन के लोगों के लिए गर्व का स्त्रोत थीं : बाइडन

    अमेरिकी राष्ट्रपित जो बाइडन और उनकी पत्नी जिल बाइडन ने महारानी के निधन पर दुख जताते हुए कहा, 'निरंतर बदलती दुनिया में वह एक स्थिर मौजूदगी थीं। वह ब्रिटेन के लोगों के लिए गर्व का स्त्रोत थीं। इनमें से कई ऐसे हैं जिन्होंने महारानी के बिना अपने देश को जाना ही नहीं।'