Move to Jagran APP

Queen Elizabeth II Funeral: जानें कैसे होगा महारानी एलिजाबेथ का अंतिम संस्कार, उनकी याद में 96 मिनट तक बजाई जाएगी घंटी

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ वेस्टमिंस्टर ऐब्बी में अंतिम संस्कार किया जाएगा। महारानी का अंतिम संस्कार लंदन के समयानुसार सुबह 11 बजे और भारतीय समयानुसार लगभग शाम 4 बजे होगा। जानें कैसे होगा महारानी एलिजाबेथ का अंतिम संस्कार?

By Devshanker ChovdharyEdited By: Published: Mon, 19 Sep 2022 11:55 AM (IST)Updated: Mon, 19 Sep 2022 01:04 PM (IST)
Queen Elizabeth II Funeral: जानें कैसे होगा महारानी एलिजाबेथ का अंतिम संस्कार, उनकी याद में 96 मिनट तक बजाई जाएगी घंटी
जानें कैसे होगा महारानी एलिजाबेथ का अंतिम संस्कार

लंदन, आनलाइन डेस्क। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ वेस्टमिंस्टर ऐब्बी में अंतिम संस्कार किया जाएगा। महारानी का अंतिम संस्कार लंदन के समयानुसार सुबह 11 बजे और भारतीय समयानुसार लगभग शाम 4 बजे होगा। इस दौरान, महारानी के लंबे जीवन को याद करते हुए, लगातार 96 मिनट तक घंटी बजाई जाएगी।

loksabha election banner

महारानी के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में विभिन्न देशों के 500 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए हैं। उनकी अंतिम विदाई शाही परंपरा के मुताबिक की जाएगी। ब्रिटेन में शाही परिवार को अधिक लोकप्रिय बनाने के लिए महारानी के अंतिम संस्कार को पूरे देश में प्रदर्शित किया जाएगा। इसके लिए पूरे ब्रिटेन में जगह-जगह बड़े पर्दे लगाए गए हैं। इसके अलावा सिनेमाघरों, न्यूजचैनलों पर भी इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा।

96 मिनट तक बजाई जाएगी घंटी

महारानी की याद में उनकी अंतिम विदाई के वक्त 96 मिनट तक घंटी बजाई जाएगी, क्योंकि महारानी की उम्र 96 वर्ष थी। ऐसा करना ब्रिटेन में शाही परंपरा है। महारानी एलिजाबेथ का अंतिम संस्कार के बाद ब्रिटेन के नए किंग चार्ल्स तृतीय पूरे देश में एक सप्ताह का सार्वजनिक शोक की घोषणा करेंगे। महारानी को वेस्टमिंस्टर ऐब्बी में अंतिम विदाई दी जाएगी, जहां शाही परिवार के सदस्यों की ताजपोशी होती आई है।

महारानी एलिजाबेथ की ताजपोशी भी वेस्टमिंस्टर ऐब्बी में ही हुई थी और ब्रिटेन में पहली बार राजपरिवार में ताजपोशी के कार्यक्रम को पूरी दुनिया में प्रसारित किया गया था। जानकारी के अनुसार, महारानी को दफनाने के दौरान पूरे देश में दो मिनट का मौन रखा जाएगा। इस दौरान देशभर में व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को बंद रखा जाएगा, ताकि उनके अंतिम संस्कार को सभी लोग देख सकें और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें।

महारानी एलिजाबेथ का अंतिम संस्कार आज, 2,000 से ज्यादा मेहमान होंगे शामिल

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

बता दें कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को किंग जॉर्ज पंचम मेमोरियल चैपल में उनके पति प्रिंस फिलिप के नजदीक दफनाया जाएगा। उनके अंतिम संस्कार के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, 5000 से अधिक सैनिकों को चप्पे-चप्पे पर तैनात किया गया है। इसमें थल सेना, नौसेना और वायु सेना के जवान शामिल हैं। इसके साथ ही राष्ट्रमंडल देशों के 175 सुरक्षा बल भी तैनात किए गए हैं। महारानी की अंतिम यात्रा के दौरान 1000 जवान चैन बनाएंगे और 1650 जवान उनके साथ रहेंगे। इस अंतिम विदाई में विभिन्न देशों के 2000 से अधिक मेहमान शामिल होंगे।

महारानी एलिजाबेथ का अंतिम संस्कार आज; अभूतपूर्व तैयारियां, द्रौपदी मुर्मु, बाइडन समेत 100 देशों के नेता पहुंचे

विश्व के कई राजा होंगे शामिल

महारानी के अंतिम संस्कार में बेल्जियम के राजा फिलिप और रानी मथिल्डे, नीदरलैंड के राजा विलेम-अलेक्जेंडर और उनकी पत्नी, रानी मैक्सिमा, उनकी मां, पूर्व डच रानी राजकुमारी बीट्रिक्स के साथ और स्पेन के राजा फेलिप और रानी लेटिजिया, जापान के सम्राट नारुहितो और महारानी मासाको और भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक शामिल होंगे। इसके साथ ही विश्व के कई गणमान्य नेता भी इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। महारानी का निधन 96 वर्ष की उम्र में 8 सितंबर को स्काटलैंड के बाल्मोरल कैसल में हो गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.