Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चुनाव में अधिक खर्च को लेकर पूर्व फ्रांसीसी राष्ट्रपति सरकोजी पर मुकदमा शुरू, हो सकती है इतनी सजा

    By TilakrajEdited By:
    Updated: Thu, 20 May 2021 02:44 PM (IST)

    सरकोजी पर आरोप है कि उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में अधिकतम वैध राशि 2.75 करोड़ डालर (करीब 200 करोड़ रुपये) का लगभग दोगुना खर्च किया। इस चुनाव में सरकोजी को समाजवादी उम्मीदवार फ्रांस्वा ओलांद के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

    Hero Image
    राष्ट्रपति चुनाव में अधिकतम वैध राशि 2.75 करोड़ डालर (करीब 200 करोड़ रुपये) का लगभग दोगुना खर्च किया

    पेरिस, एपी। फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी पर गुरुवार को उन आरोपों पर मुकदमा चलाया गया कि 2012 के चुनाव में उन्होंने स्वीकृत राशि से अधिक खर्च किया था। यह कथित रूप से ऐसा घोटाला था, जिसने उनकी कंजर्वेटिव पार्टी को मुश्किल में डाल दिया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सरकोजी पर आरोप है कि उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में अधिकतम वैध राशि 2.75 करोड़ डालर (करीब 200 करोड़ रुपये) का लगभग दोगुना खर्च किया। इस चुनाव में सरकोजी को समाजवादी उम्मीदवार फ्रांस्वा ओलांद के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, सरकोजी ने कुछ भी गलत करने से इन्कार किया है।

    सरकोजी को यदि दोषी पाया जाता है, तो उन्हें एक साल जेल की सजा सुनाई जा सकती है। इसके अलावा उन पर 4,580 डालर (करीब 3,34,000 रुपये) का जुर्माना भी लगाया जा सकता है। सरकोजी के खिलाफ यह मुकदमा मार्च में ही शुरू होना था। लेकिन कोरोना के चलते एक वकील को अस्पताल में भर्ती किए जाने के कारण इसे टाल दिया गया। इस मुकदमे की सुनवाई 22 जून तक चलने की उम्मीद है।

    बता दें कि सरकोजी को एक और मामले में भ्रष्टाचार का दोषी पाया गया है, जिसे उन्होंने चुनौती दी है। फ्रांस में भ्रष्टाचार के कई मामले सामने आने के बाद 1990 से चुनाव अभियान खर्च को सीमित कर दिया गया है। एक जांच अधिकारी का कहना है कि चुनाव में सरकोजी ने रैलियों पर काफी खर्च किया।