Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    PM Modi: ब्रिटेन के सांसदों ने पीएम मोदी की तारीफों के बांधे पुल, कहा- दुनिया में बढ़ा भारत का कद

    By Jagran NewsEdited By: Abhinav Atrey
    Updated: Fri, 15 Dec 2023 02:22 AM (IST)

    ब्रिटेन की राजधानी लंदन में माइनॉरिटीज फाउंडेशन ने नमस्ते लंदन रिसर्जेंस ऑफ ए न्यू इंडिया कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में ब्रिटेन के सांसदों ने भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की उपलब्धियों की तारीफ की। इसमें आए विदेशी मेहमानों ने भारत के बढ़ते विकास को स्वीकार किया और ब्रिटेन में भारतीय प्रवासियों के महत्वपूर्ण योगदान की भी तारीफ की।

    Hero Image
    ब्रिटेन के सांसदों ने पीएम मोदी की तारीफों के बांधे पुल (फोटो, एएनआई)

    एएनआई, लंदन। ब्रिटेन की राजधानी लंदन में माइनॉरिटीज फाउंडेशन ने 'नमस्ते लंदन रिसर्जेंस ऑफ ए न्यू इंडिया' कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में ब्रिटेन के सांसदों ने भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की उपलब्धियों की तारीफ की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसमें आए विदेशी मेहमानों ने भारत के बढ़ते विकास को स्वीकार किया और ब्रिटेन में भारतीय प्रवासियों के महत्वपूर्ण योगदान की भी तारीफ की। इस कार्यक्रम में यूके की अलग-अलग पार्टियों के सांसदों और प्रवासी नेताओं ने शिरकत की। कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी भी शामिल थे।

    भारतीयों से निरंतर सीखने पर जोर

    यूके के सांसद पॉल स्टुअर्ट स्कली ने यूनाइटेड किंगडम और भारतीयों के बीच के मजबूत संबंधों की बात की। उन्होंने भारतीय अल्पसंख्यकों की विरासत से प्रेरणा लेने की बात स्वीकार की और भारतीयों से निरंतर सीखने पर जोर दिया। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि मैंने देखा है कि यूके और भारतीय एक साथ मिलकर काम करते हैं।

    सांसद ने पीएम नरेंद्र मोदी की सराहना की

    सांसद स्कली ने भारत को लगातार आगे बढ़ाने और यूके-भारत संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की। स्कली ने कहा, "पीएम मोदी भारत को ऊर्जा देते हैं, उन्होंने यूके और भारत के बीच संबंधों को मजबूत बनाया है। उन्होंने भारतीय मूल के हमारे पहले प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने भी मदद की है। यह दोनों देशों को आपस में मधुर रिश्ते को मजबूत करने में मदद करता है।"

    पीएम मोदी के नेतृत्व में सकारात्मक बदलाव हुए

    हैरो वेल्ड के मेयर रामजी कांजी चौहान ने पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत के राजनीतिक परिदृश्य में सकारात्मक बदलावों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मोदी का लक्ष्य भारत के नागरिकों के जीवन की बेहतर किया है।

    वहीं, हाउस ऑफ लॉर्ड्स के वर्तमान सदस्य लॉर्ड जर्मन ने दुनियाभर में भारत के बढ़ते कद की तारीफ की। उन्होंने कहा कि भारत आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से भी आगे बढ़ रहा है।

    ये भी पढ़ें: Israel Hamas War: अमेरिका चाहता है जल्द खत्म हो युद्ध, इजराइल का पलटवार- हमास के खात्मे तक जारी रहेगी जंग