रूस ने किया पलटवार, ब्रिटिश एयरलाइंस पर उतरने या अपने हवाई क्षेत्र का उपयोग करने पर लगाया प्रतिबंध
मास्को से मिली खबर के अनुसार चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र के कर्मी पहले की ही तरह काम कर रहे हैं। वे यहां विकिरण की स्थिति की निगरानी में जुटे हैं एक शीर्ष रूसी अधिकारी ने शुक्रवार को यह दावा किया।

लंदन, प्रेट्र। यूक्रेन पर हमले के विरोध में ब्रिटेन द्वारा रूसी विमानों पर प्रतिबंध लगाने के बाद बदले की कार्रवाई करते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को ब्रिटिश एयरलाइंस पर रूस में उतरने या अपने हवाई क्षेत्र का उपयोग करने पर प्रतिबंध लगा दिया।
चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र में सामान्य तरीके से काम कर रहे कर्मी : रूस
मास्को से मिली खबर के अनुसार चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र के कर्मी पहले की ही तरह काम कर रहे हैं। वे यहां विकिरण की स्थिति की निगरानी में जुटे हैं एक शीर्ष रूसी अधिकारी ने शुक्रवार को यह दावा किया। वहीं यूक्रेनी सरकार ने शुक्रवार को चेर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर रूसी सेना का कब्जा होने के बाद वहां से रेडिएशन (विकिरण) बढ़ने की बात कही थी। रूसी सेना ने गुरुवार को भीषण संघर्ष के बाद परमाणु संयंत्र पर कब्जा कर लिया था। गौरतलब है कि 1986 में चेर्नोबिल संयंत्र में विस्फोट इतिहास की सबसे भीषण परमाणु आपदा हुई थी।
हमले का विरोध कर रहे कई रूसी हिरासत में
मास्को से एएनआइ की खबर के अनुसार यूक्रेन पर हमले के विरोध में रूस के कई शहरों में प्रदर्शन कर रहे कई रूसी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। मास्को टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने विरोध प्रदर्शन करने के लिए मास्को, सेंट पीटर्सबर्ग और अन्य रूसी शहरों में लगभग 100 लोगों को हिरासत में लेने की सूचना दी है।
पोप ने रूसी दूतावास में जाकर यूक्रेन संकट पर जताई चिंता
वेटिकन सिटी से मिली रायटर खबर के अनुसार यूक्रेन पर रूस के हमले से पोप फ्रांसिस इस कदर व्यथित हैं कि शुक्रवार को वे राजनयिक प्रोटोकाल को तोड़ते हुए होली सी स्थित रूसी दूतावास पहुंच गए। इन्होंने यहां मास्को के राजदूत के समक्ष और अपनी पीड़ा का इजहार किया। वेटिकन के प्रवक्ता माटेओ ब्रूनी ने कहा कि पोप दूतावास में आधे घंटे से अधिक वक्त तक रुके। प्रवक्ता ने पोप के इस कदम या बातचीत के बारे में विवरण देने से इन्कार कर दिया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।