UK News: इंग्लैंड में प्रतिबंध के बावजूद कर रहे फलस्तीन के पक्ष में प्रदर्शन, 300 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार
ब्रिटिश पुलिस ने शनिवार को प्रतिबंधित फलस्तीन एक्शन संगठन के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे 300 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस अधिकारियों पर लाठी- डंडों से हमले किए उन पर ईंट-पत्थर फेंके थूका और गाली गलौज की। संगठन ने इजरायल से जुड़ी डिफेंस फर्मों को भी निशाना बनाया था।

रॉयटर, लंदन। ब्रिटिश पुलिस ने शनिवार को प्रतिबंधित 'फलस्तीन एक्शन' संगठन के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे 300 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस अधिकारियों पर लाठी- डंडों से हमले किए, उन पर ईंट-पत्थर फेंके, थूका और गाली गलौज की।
सरकार ने फलस्तीन समर्थक समूह को आतंकी संगठन बताते हुए इस पर इस साल जुलाई से प्रतिबंध लगा रखा है। संगठन ने रायल एयर फोर्स बेस में घुसकर तोड़फोड़ की थी और सैन्य विमानों को नुकसान पहुंचाया था। संगठन ने इजरायल से जुड़ी डिफेंस फर्मों को भी निशाना बनाया था।
संगठन ने आरोप लगाया था कि इजरायल के युद्ध अपराधों पर ब्रिटेन ने आंखें मूंद रखी हैं। पुलिस फलस्तीन एक्शन से जुड़े सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें ज्यादातर लोग 60 साल से ऊपर के बताए गए हैं। नए कानून के मुताबिक प्रतिबंधित संगठन से जुड़ाव पाए जाने पर दोषी को 14 साल तक की जेल हो सकती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।