Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रंप प्रशासन को बड़ा झटका, अमेरिकी कोर्ट ने दिया फलस्तीन समर्थक खलील की रिहाई का आदेश

    Updated: Sat, 21 Jun 2025 07:32 AM (IST)

    एक अमेरिकी जज ने कोलंबिया विश्वविद्यालय के छात्र महमूद खलील को आव्रजन हिरासत से रिहा करने का शुक्रवार को आदेश दिया। खलील और अन्य प्रदर्शनकारियों ने गाजा पर इजरायल की कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन किया था। 

    Hero Image

    रॉयटर, न्यूयार्क। एक अमेरिकी जज ने कोलंबिया विश्वविद्यालय के छात्र महमूद खलील को आव्रजन हिरासत से रिहा करने का शुक्रवार को आदेश दिया। खलील और अन्य प्रदर्शनकारियों ने गाजा पर इजरायल की कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन किया था।

    खलील को मैनहट्टन में आव्रजन एजेंटों ने गिरफ्तार किया था। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इन विरोध प्रदर्शनों को यहूदी विरोधी बताया है तथा इसमें भाग लेने वाले विदेशी छात्रों को निर्वासित करने का संकल्प लिया है।

    हार्वर्ड में विदेशी छात्रों का प्रवेश रोकने के ट्रंप के प्रयास को कोर्ट का झटका

     

    एक संघीय जज ने शुक्रवार को हार्वर्ड विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय छात्रों का प्रवेश रोकने के ट्रंप प्रशासन के प्रयासों पर अस्थायी रोक लगा दी। अमेरिकी जिला न्यायाधीश एलिसन बरोज के आदेश ने मामले का निर्णय होने तक हार्वर्ड की विदेशी छात्रों को प्रवेश देने की उसकी शक्ति को बरकरार रखा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह आइवी लीग स्कूल के लिए एक और जीत है क्योंकि वह व्हाइट हाउस के साथ लड़ाई में कई सरकारी प्रतिबंधों को चुनौती देता रहा है।