Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ईरान और इजरायल के बीच मध्यस्थता को तैयार रूस, पुतिन बोले- तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही दुनिया

    By Jagran News NetworkEdited By: Jeet Kumar
    Updated: Sat, 21 Jun 2025 05:29 AM (IST)

    पुतिन ने कहा, इस समय विश्व में टकराव के लिए बहुत सारे कारण हैं, और वे अब बढ़ रहे हैं जिनकी वजह से युद्ध जैसी चीजें सामने आ रही हैं। कहा, रूस इस समय यू ...और पढ़ें

    Hero Image

    रॉयटर, सेंट पीटर्सबर्ग। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है। यह स्थिति उन्हें चिंता में डाल रही है। पुतिन ने यह बात सेंट पीटर्सबर्ग में आयोजित अर्थ पर आधारित कार्यक्रम में कही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस बात को लेकर रूस ने जताई चिंता


    पुतिन ने कहा, इस समय विश्व में टकराव के लिए बहुत सारे कारण हैं, और वे अब बढ़ रहे हैं जिनकी वजह से युद्ध जैसी चीजें सामने आ रही हैं। कहा, रूस इस समय यूक्रेन से लड़ रहा है और इजरायल-ईरान में टकराव चल रहा है। ईरान में जिस तरह से परमाणु ठिकानों पर हमले हो रहे हैं वे चिंता में डाल रहे हैं।

    तेहरान में दो रिएक्टरों के निर्माण कार्य में रूसी विशेषज्ञ कर रहे काम


    तेहरान में दो रिएक्टरों के निर्माण कार्य में रूसी विशेषज्ञ भी लगे हुए हैं। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि जिस तरह से टकराव के कारण बढ़ रहे हैं वे परेशान करने वाले हैं। यह सब हमारी नाक के ठीक नीचे हो रहा है जिससे हम सभी प्रभावित हो रहे हैं। इसलिए हमें इस स्थिति से चेतने की जरूरत है, सावधान होने की जरूरत है कि स्थितियां और न बिगड़ें।

    समय रहते समस्याओं का निदान ढूंढ़ने की जरूरत है जिससे ये ऐसी स्थिति में न पहुंचें जिससे स्थिति विस्फोटक हो जाए और फिर किसी से न संभले। पुतिन ने कहा कि ईरान और इजरायल के बीच टकराव खत्म करने के लिए वह मध्यस्थता करने के लिए तैयार हैं। दोनों ही देश रूस के मित्र हैं। उनमें टकराव नहीं होना चाहिए।

    अफगानिस्तान ने खाद्य आपूर्ति के लिए रूस से मांगी मदद


    ईरान-इजरायल युद्ध के बीच अफगानिस्तान ने खाद्य आपूर्ति के लिए रूस से मदद मांगी है। अफगानिस्तान ने ईरान से आपूर्ति में व्यवधान को लेकर ¨चता जताई है। अफगानिस्तान रूस के साथ कुछ खाद्य पदार्थों के आयात के लिए बातचीत कर रहा है।

    अफगानिस्तान ने रूस से आटे की जगह गेहूं की आपूर्ति करने को कहा है। इसी बीच एक अफगान प्रतिनिधिमंडल इस सप्ताह सेंट पीटर्सबर्ग में रूस के मुख्य आर्थिक सम्मेलन में भाग लेने जा रहा है, जहां वह रूसी कृषि अधिकारियों से मुलाकात करेगा।