Russia-Ukraine War: 'विमान दुर्घटना में युद्धबंदियों को मार गिराने का रूसी आरोप झूठा', यूक्रेन ने रूस के दावों को किया खारिज
यूक्रेन ने उस दावे को झूठा करार दिया जिसमें रूस ने यूक्रेन पर 65 युद्धबंदियों को ले जा रहे सैन्य विमान मार गिराने का आरोप लगाया था। यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा है कि रूस ने अपने दावे के समर्थन में कोई विश्वसनीय प्रमाण नहीं दिया है। युद्धबंदियों को अदला-बदली के लिए रूस के बेलगोरोद क्षेत्र में ले जाया जा रहा था।

एपी, कीव। यूक्रेन ने उस दावे को झूठा करार दिया जिसमें रूस ने यूक्रेन पर 65 युद्धबंदियों को ले जा रहे सैन्य विमान मार गिराने का आरोप लगाया था। यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा है कि रूस ने अपने दावे के समर्थन में कोई विश्वसनीय प्रमाण नहीं दिया है।
रूस पर लगाए गए ये आरोप
बंदियों की अदला-बदली से जुड़ी यूक्रेनी एजेंसी ने शुक्रवार देर रात कहा कि रूसी अधिकारियों ने बेलगोरोद क्षेत्र में बुधवार को विमान दुर्घटना में मारे गए 65 यूक्रेनियों की सूची देरी से दी। युद्धबंदियों को अदला-बदली के लिए रूस के बेलगोरोद क्षेत्र में ले जाया जा रहा था।
आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
इस बीच रूसी सेना ने 26-27 जनवरी की मघ्यरात्रि में यूक्रेन के खार्कीव ओब्लास्ट में कुपिआंस्क शहर पर बम गिराए। हमले से चार स्थानों पर आग लग गई। अग्निशमन दस्ते ने आग पर काबू पा लिया है। दो आवासीय भवनों और दो गैरेज में आग लग गई। रात में हुए हमले से स्यानेल्न्यकोव के गांव में आवासीय भवन में भी आग लग गई। आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।