'यूक्रेन वार्ता के जरिये युद्ध खत्म करे, नहीं तो मैं बलपूर्वक इसे खत्म कर दूंगा', पुतिन ने जेलेंस्की के प्रस्ताव को खारिज किया
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को यूक्रेन को सीधा संदेश दिया है कि वह वार्ता के जरिये युद्ध समाप्त करने के तैयार हो जाए नहीं तो मैं इस युद्ध को बलपूर्वक खत्म कर दूंगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की मॉस्को आते हैं तो वह उनके साथ बातचीते के लिए तैयार हैं।

रॉयटर, मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को यूक्रेन को सीधा संदेश दिया है कि वह वार्ता के जरिये युद्ध समाप्त करने के तैयार हो जाए, नहीं तो मैं इस युद्ध को बलपूर्वक खत्म कर दूंगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की मॉस्को आते हैं तो वह उनके साथ बातचीते के लिए तैयार हैं। हालांकि यूक्रेन ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया और कहा कि मॉस्को में वार्ता का प्रस्ताव अस्वीकार्य है।
रूसी राष्ट्रपति ने कहा, जेलेंस्की मॉस्को आएं तो वार्ता के लिए तैयार
पुतिन ने चीन यात्रा समाप्त करने के दौरान बुधवार को बीजिंग में पत्रकारों से कहा, 'मुझे लगता है कि युद्ध समाप्त करने के लिए एक स्वीकार्य समाधान पर सहमत होना संभव हो सकता है।
अंधरे सुरंग के अंत में एक रोशनी दिखती है
खासतौर पर हम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन के रुख को देख सकते हैं। हम न केवल उनके बयानों पर गौर करते हैं बल्कि समाधान खोजने की उनकी ईमानदार इच्छा को भी देखते हैं। इसलिए अंधरे सुरंग के अंत में एक रोशनी दिखती है। आगे देखते हैं कि किस तरह के हालात बनते हैं। अगर ऐसा नहीं होता है तो हमें सभी काम हथियारों के बल पर करना होगा।'
रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि जेलेंस्की मॉस्को आते हैं तो वह उनके साथ बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन यह देखना बाकी है कि क्या ऐसी बैठक सार्थक होगी। इधर, जेलेंसकी संभावित समझौते की शर्तों पर चर्चा के लिए पुतिन से मिलने के लिए दबाव बना रहे हैं।
इसके लिए उन्होंने वाशिंगटन से मास्को पर नए प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया है। जबकि शांति समझौते की मध्यस्थता करने का प्रयास कर रहे ट्रंप ने भी कहा है कि वह दोनों नेताओं से मिलने की इच्छा रखते हैं और रूस पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाने की बात की है, लेकिन अभी तक इसे लागू नहीं किया है।
यूक्रेन पर 500 ड्रोन से हमला
रूस ने बीती रात यूक्रेन पर 500 से ज्यादा ड्रोन और दो दर्जन मिसाइलों से हमला किया। यह हमला ऐसे समय किया गया, जब जेलेंस्की और यूरोपीय नेता यूक्रेन की सुरक्षा को मजबूत करने और अमेरिका की अगुआई में शांति प्रयासों को गति देने के लिए वार्ता कर रहे हैं। यूक्रेनी वायुसेना के अनुसार, रूसी हमले में पश्चिम और मध्य यूक्रेन को निशाना बनाया गया और पांच लोग घायल हुए।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।