Russia-Ukraine War: 'यूक्रेन की मदद कर रहे अमेरिका और यूरोप', रूस ने कहा- इसके लगातार मिल रहे सूबत
रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 11 महीने से युद्ध चल रहा और फिलहाल इसके थमने की अभी कोई उम्मीद दिखाई नहीं दे रही है। इसी बीच क्रेमलिन ने अमेरिका और यूरोप पर लगातार यूक्रेन की मदद करने का आरोप लगाया है।
मास्को, रायटर्स। रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 11 महीने से चल रहा युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में रूस और यूक्रेन की तरफ से तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। लेकिन रूस को सबसे ज्यादा पश्चिमी देशों द्वारा यूक्रेन को मिल रही मदद खल रही है। क्रेमलिन यूक्रेन के लिए पश्चिमी टैंकों की आपूर्ति के वादे को प्रत्यक्ष और बढ़ते अमेरिकी और यूरोपीय भागीदारी के सबूत के तौर पर देख रहा है। क्रेमलिन ने गुरुवार को खुद इसका उल्लेख किया।
यूक्रेन को मिल रही मदद से रूस खफा
क्रेमलिन ने अमेरिका और जर्मनी की ओर से बुधवार को किए गए ऐलान के बाद पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराई। दरअसल, यह दोनों देश रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन को मजबूत पकड़ हासिल करने के लिए दर्जनों टैंकों से लैस करेंगे। इसका दोनों देशों ने वादा किया है।
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने बताया कि यूरोपीय राजधानियों और वॉशिंगटन की ओर से लगातार जारी किए गए बयानों पर असहमति जताई। उन्होंने कहा कि संघर्ष के बीच यूरोपीय राजधानियों और वॉशिंगटन की तरफ से यूक्रेन को टैंकों और उन्नत हथियारों की आपूर्ति करना प्रत्यक्ष भागीदारी के रूप में देखा जाता है और यह लगातार बढ़ रहा है।
US: यूक्रेन को अब्राम युद्ध टैंक भेजने की मंजूरी देने के लिए तैयार हुआ अमेरिका
जेलेंस्की ने टैंकों की आपूर्ति का बनाया दबाव
बता दें कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने पश्चिमी सहयोगियों पर उन्नत युद्धक टैंक की आपूर्ति करने का दबाव बनाया था। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का बयान सामने आया। जिसमें उन्होंने कहा कि युद्धक टैंक रूस के लिए कोई आक्रामक खतरा नहीं है। साथ ही कहा कि उन्हें यूक्रेन की सेना को युद्धाभ्यास में सुधार करने के लिए मदद करने की जरूरत थी।
यूक्रेन को 100 से ज्यादा युद्धक टैंकों की जरूरत
रूस के खिलाफ युद्ध में आक्रामक बढ़त हासिल करने के इरादे से यूक्रेन ने पश्चिमी सहयोगियों से 100 से ज्यादा युद्धक टैंकों की मांह की है। अभी तक यूक्रेन और रूस दोनों ही मुख्य रूप से टी-72 टैंकों पर निर्भर हैं। दूसरी ओर रूस का मानना है कि यूक्रेन को उन्नत हथियारों की आपूर्ति से युद्ध बढ़ेगा। कुछ अधिकारियों का कहना है कि उसके सहयोगी दुनिया को वैश्विक तबाही की ओर ले जा रहे हैं।
Russia Ukraine War: रूस को जवाब देने की तैयारी, यूक्रेन में टैंक भेजेंगे अमेरिका और जर्मनी