Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kremlin Drone Attack: मौत को मात देना आसान नहीं, पर व्लादिमीर पुतिन बन चुके हैं 'महारथी'; 6 बार बाल-बाल बचे!

    By Anurag GuptaEdited By: Anurag Gupta
    Updated: Thu, 04 May 2023 06:27 PM (IST)

    रूस और यूक्रेन के बीच 14 महीने से भी ज्यादा समय से युद्ध जारी है। इसी बीच क्रेमलिन ने दावा किया कि कीव ने राष्ट्रपति पुतिन की हत्या करने का प्रयास किया गया। हालांकि यूक्रेन ने इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया।

    Hero Image
    व्लादिमीर पुतिन की हत्या की कोशिश (जागरण ग्राफिक्स)

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। जाको राखे साइयां मार सके न कोय... यह कहावत आप लोगों ने कई बार सुनी और पढ़ी होगी, लेकिन इस कहावत ने बीते दिनों खुद को चरितार्थ किया। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बुधवार को कथिततौर पर मारने की कोशिश की गई। क्रेमलिन ने यह आरोप कीव पर लगाया है। हालांकि, आज की स्टोरी राष्ट्रपति पुतिन पर हुए अब तक के हमलों पर है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राष्ट्रपति पुतिन पर बीते दिनों पहली बार हमला नहीं हुआ है, इस पहले भी कई मौकों पर रूसी राष्ट्रपति बाल-बाल बचे हैं। 14 महीने से भी ज्यादा समय से रूस और यूक्रेन के युद्ध जारी है और दोनों ही मुल्क एक-दूसरे के खिलाफ बढ़त हासिल करने के उद्देश्य से सैन्य कार्रवाई को अंजाम दे रहे हैं। साथ ही एक-दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं।

    क्रेमलिन ने कथित हमले के प्रयास को आतंकवादी कृत्य करार देते कहा कि रूसी सेना और सुरक्षाबलों ने ड्रोन को हमला करने से पहले ही निष्क्रिय कर दिया।

    बाल-बाल बचे राष्ट्रपति पुतिन

    रूस ने दावा किया कि कीव ने राष्ट्रपति पुतिन के आधिकारिक आवास क्रेमलिन पैलेस पर दो ड्रोन से हमला किया, लेकिन रूसी सुरक्षाबलों ने इस हमले को नाकाम कर दिया। राष्ट्रपति पुतिन इस तरह की पांच कोशिशें और हो चुकी हैं। 

    पुतिन पर कब-कब हुए हमले

    • साल 2002 में रूसी अधिकारियों को गुप्त जानकारी मिली थी कि राष्ट्रपति पुतिन को उड़ाने की साजिश रची जा रही है। ऐसे में सुरक्षाबलों ने मुस्तैदी के साथ 40 किलो विस्फोटक को जब्त किया था। जिसके माध्यम से हमलावर इस हमले को अंजाम देने की फिराक में थे। 
    • साल 2002 में राष्ट्रपति पुतिन की अजरबैजान यात्रा के दौरान एक इराकी व्यक्ति ने हत्या की कोशिश की थी, लेकिन हमले से पहले ही इराकी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया था और उसे 10 साल की कैद में भेजा गया था।
    • साल 2003 में भी व्लादिमीर पुतिन पर उनकी यात्रा के दौरान हत्या की कोशिश की गई थी, लेकिन ब्रिटिश एंटी टेरर पुलिस ने इसे नाकाम कर दिया था।
    • साल 2012 में व्लादिमीर पुतिन की हत्या की साजिश में 2 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। दरअसल, राष्ट्रपति पुतिन की हत्या की साजिश को रूस और यूक्रेन की सुरक्षा एजेंसियों ने मिलकर विफल किया था।
    • काला सागर और कैस्पियन सागर के बीच काकेशस में राष्ट्रपति पुतिन पर हमला हुआ था। हालांकि, यह कोशिश असफल साबित हुई थी। यूक्रेन के डिफेंस इंटेलिजेंस के प्रमुख मेजर जनरल किरीलो बुडानोव ने मई 2022 में यह जानकारी दी थी।

    अमेरिका के इशारे पर हुआ हमला

    रूस का मानना है कि कीव ने अमेरिका के इशारे पर क्रेमलिन ड्रोन हमले को अंजाम दिया। हालांकि, कीव ड्रोन हमले से जुड़े तमाम आरोपों को सिरे से नकार रहा है। साल 2017 में एक बार व्लादिमीर पुतिन ने अपने बयान में कहा था कि वह कई बार हत्या के प्रयासों से बाल-बाल बचे हैं।

    क्रेमलिन हमले का क्या है सबूत ?

    क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने बिना कोई सबूत दिखाए यह दावा किया कि कीव ने अमेरिका का आदेश मानते हुए बुधवार तड़के क्रेमलिन पर कथित ड्रोन हमला किया था। रूस की तरफ से आधिकारिक तौर पर कोई भी सबूत पेश नहीं किए गए। हालांकि, स्थानीय समाचार और सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कथित हमले के दृश्य दिखाई दे रहे हैं, लेकिन दैनिक जागरण ऐसे किसी भी वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहा है।  

    गुप्त हैं पुतिन से जुड़ी जानकारियां

    एक वरिष्ठ रूसी सुरक्षा अधिकारी ग्लीब काराकुलोव ने हाल ही में राष्ट्रपति पुतिन की सीक्रेट लाइफ स्टाइल, गुप्त ट्रेन नेटवर्क, विभिन्न शहरों में एक जैसे ऑफिस के साथ सख्त व्यक्तिगत सुरक्षा प्रोटोकॉल के बारे में हैरान कर देने वाली जानकारी साझा की थी। उन्होंने गुप्त ट्रेन के इस्तेमाल की जानकारी देते हुए कहा था कि इसे किसी भी सूचना संसाधन पर ट्रैक नहीं किया जा सकता है। ऐसा गुप्त उद्देश्यों के तहत किया गया था।

    comedy show banner
    comedy show banner