Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Russia Ukraine War: यूक्रेन युद्ध में वैगनर लड़ाकों की होगी वापसी, राष्ट्रपति पुतिन ने त्रोशेव को सौंपी कमान

    By AgencyEdited By: Sonu Gupta
    Updated: Fri, 29 Sep 2023 11:38 PM (IST)

    यूक्रेन युद्ध में रूसी लड़ाकों के संगठन वैगनर ग्रुप की वापसी के संकेत हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने वैगनर के शीर्ष कमांडर रहे आंद्रेई त्रोशेव के साथ बैठक करके इस संभावना की ओर इशारा कर दिया। पुतिन ने वैगनर की कमान भी त्रोशेव को सौंप दी है। क्रेमलिन के अनुसार यह बैठक गुरुवार रात शुरू हुई और कई घंटे चली।

    Hero Image
    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने वैगनर के शीर्ष कमांडर रहे आंद्रेई त्रोशेव के साथ की बैठक। फोटोः एपी।

    मास्को, रायटर। यूक्रेन युद्ध में रूसी लड़ाकों के संगठन वैगनर ग्रुप की वापसी के संकेत हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने वैगनर के शीर्ष कमांडर रहे आंद्रेई त्रोशेव के साथ बैठक करके इस संभावना की ओर इशारा कर दिया। पुतिन ने वैगनर की कमान भी त्रोशेव को सौंप दी है। राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन ने कहा है कि त्रोशेव रूसी रक्षा मंत्रालय के साथ मिलकर कार्य करेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वैगनर प्रमुख की मौत के बाद पुतिन ने की त्रोशेव के साथ बैठक

    ब्रिटेन ने भी वैगनर लड़ाकों के एक बार फिर से यूक्रेन के युद्ध मोर्चों पर तैनात होने के आसार जताए हैं। जून में रूसी सरकार के खिलाफ वैगनर के विद्रोह के बाद पहली बार पुतिन ने सशस्त्र संगठन के प्रति नरम रवैया दिखाया है। अगस्त में वैगनर के संस्थापक येवगेनी प्रिगोजिन और कई वरिष्ठ कमांडरों की विमान हादसे में मौत के बाद क्रेमलिन में पुतिन और त्रोशेव की बैठक हुई है।

    बैठक में वैगनर लड़ाकों की तैनाती पर हुई बात

    क्रेमलिन के अनुसार, यह बैठक गुरुवार रात शुरू हुई और कई घंटे चली। बैठक में रूस के उप रक्षा मंत्री यूनुस बेक येवकुरोव भी मौजूद थे। यह बैठक रूसी उप रक्षा मंत्री की उन देशों की यात्रा के बाद हुई है जहां पर कि वैगनर ग्रुप सक्रिय है। बैठक में यूक्रेन युद्ध की स्थितियों और मोर्चों पर सेना के साथ वैगनर लड़ाकों की तैनाती पर बात हुई।

    बैठक में पुतिन की बातों पर सिर हिलाते रहे त्रोशेव

    पुतिन ने कहा कि यूक्रेन में वैगनर ने एक साल से ज्यादा समय तक लड़ाई लड़ी है। इसलिए वे वहां की स्थितियों को बेहतर तरीके से जानते हैं। वहां क्या करके लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकता है, यह भी जानते हैं। बैठक में ज्यादातर समय त्रोशेव पुतिन की बातों को सुनते रहे और सहमति के तौर पर सिर हिलाते रहे। उन्होंने पेंसिल से कई बातें नोट भी की हैं।

    यह भी पढ़ेंः रूस ने बेलगोरोड और कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेन के हमले को किया नाकाम, मार गिराए 11 यूक्रेनी ड्रोन

    रूसी रक्षा मंत्रालय के साथ मिलकर काम करेंगे त्रोशेवः दिमित्री पेस्कोव

    क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा है कि त्रोशेव अब रूसी रक्षा मंत्रालय के साथ मिलकर कार्य करेंगे। क्रेमलिन के इस बयान से संकेत मिलता है कि यूक्रेन में जल्द ही वैगनर लड़ाकों की तैनाती हो सकती है। गुरिल्ला लड़ाई में माहिर वैगनर लड़ाकों को यूक्रेनी शहर बाखमुट की दस महीने चली लड़ाई के लिए जाना जाता है जिसमें अंतत: यूक्रेन की हार हुई थी।

    यह भी पढ़ेंः रूसी कब्जे वाले यूक्रेन के चुनावों को कीव ने बताया अवैध, पुतिन ने कहा- 'एकीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम'

    comedy show banner