Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Russia: मॉस्को में गर्मी तोड़ रही रिकॉर्ड, 35 डिग्री पार पहुंचा तापमान; सरकार ने जारी किए निर्देश

    Updated: Thu, 04 Jul 2024 02:18 PM (IST)

    आज रूस में अब तक का सबसे गर्म मौसम देखा गया बता दें कि मॉस्को ने 1917 के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। रूस में 35 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान रिकॉर्ड किया गया। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने निवासियों से आग्रह किया कि गर्म हवाओं से बचने के लिए सावधानी बरतें दिन में ज्यादा से ज्यादा समय घर में रहने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं।

    Hero Image
    मॉस्को में गर्मी से बुरा हाल (फाइल फोटो)

    मॉस्को, रॉयटर्स। रूस की राजधानी मॉस्को में गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है। रूस में 35 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान रिकॉर्ड किया गया। आज रूस में अब तक का सबसे गर्म मौसम देखा गया, बता दें कि मॉस्को ने 1917 के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। वहीं इससे पहले 3 जुलाई को तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गर्म मौसम के कारण एयर कंडीशनर, पंखे, आइसक्रीम और ठंडे पेय पदार्थों की मांग बढ़ा दी गई है। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने निवासियों से आग्रह किया कि गर्म हवाओं से बचने के लिए सावधानी बरतें, जब तापमान बहुत गर्म हो तो घर में रहने का सलाह दी गई है।

    फव्वारों का लिया सहारा

    मॉस्को में रहने वाले लोगों ने गर्मी से राहत पाने के लिए सार्वजनिक फव्वारों का सहारा लिया और पार्कों बैठे नजर आए। 70 वर्षीय मोनिरा गैलीमोवा नेबताया कि यह बहुत कठिन है, इससे काफी थकावट हो रही है। उन्होंने कहा कि हमें रात को नींद नहीं आती, यह बहुत मुश्किल है, खासकर हमारे आयु वर्ग के लिए। वहीं शुक्रवार को मौसम बदलने की संभावना जताई जा रही है, बताया जा रहा है शुक्रवार को रूस में तूफान आ सकता है।

    रिपोर्ट के मुताबिक, 44 दिनों तक चली इस हीटवेव के दौरान गर्मी के कारण कई बीमारियों ने भी जन्म लिया, पाचन तंत्र से जुड़ी बीमारियां और कैंसर भी लोगों में तेजी से बढ़ने लगा था। 2010 में रूस में 44 दिनों की हीटवेव से 56 हजार लोगों की जान गई थी। विश्व स्वास्थ्य संगठन की वेबसाइट पर इस बात का खुलासा हुआ।

    यह भी पढ़ें: चीन में आने वाला है तूफानी प्रलय, मौसम विभाग ने दी चेतावनी; कहा- जुलाई का महीना होने वाला है खतरनाक

    यह भी पढ़ें: Chang'e-6 Mission: चीन ने वो कर दिखाया जो कोई और देश नहीं कर सका, चांग ई-6 चांद की सतह से 2 किलो मिट्टी लेकर लौटा

    comedy show banner
    comedy show banner