Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'यूक्रेन को अगर F-16 से परमाणु हथियार दिए तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम', रूस ने अमेरिका को दी चेतावनी

    By AgencyEdited By: Achyut Kumar
    Updated: Tue, 06 Jun 2023 04:22 PM (IST)

    अमेरिका अपने लड़ाकू विमान एफ-16 से यूक्रेन को परमाणु हथियारों की आपूर्ति कर सकता है। अगर वह ऐसा करता है तो उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने सोमवार को यह बात कही।

    Hero Image
    रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने अमेरिका को दी चेतावनी

    मास्को, एजेंसी। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव (Russia's Foreign Minister Sergei Lavrov) ने सोमवार को कहा कि अमेरिका निर्मित एफ-16 लड़ाकू विमान परमाणु हथियारों को ले जा सकते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यूक्रेन को इन लड़ाकू विमानों की आपूर्ति करने से संघर्ष और बढ़ेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    परमाणु हथियारों को ले जा सकता है F-16 

    रूसी रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट पर ट्रांसक्रिप्ट के अनुसार, ताजिकिस्तान के दुशांबे में एक सैन्य अड्डे पर एक भाषण में लावरोव ने कहा, "हमें यह ध्यान रखना चाहिए कि एफ-16 परमाणु हथियारों को ले जा सकता है। अगर वे इसे नहीं समझते हैं, तो वे सैन्य रणनीतिकारों और योजनाकारों के रूप में बेकार हैं।"

    F-16 जेट की लंबे समय से मांग कर रहा यूक्रेन

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की लंबे समय से F-16 जेट की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि यूक्रेनी पायलटों के साथ उनकी उपस्थिति दुनिया से एक निश्चित संकेत होगा कि रूस का आक्रमण हार में समाप्त होगा।

    यूक्रेन विमान भेजने पर अभी नहीं हुआ अंतिम फैसला

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने पिछले महीने जी-7 नेताओं से कहा था कि अमेरिका एफ-16 लड़ाकू विमानों पर यूक्रेनी पायलटों के लिए संयुक्त संबद्ध प्रशिक्षण कार्यक्रमों का समर्थन करता है, लेकिन अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने कहा कि अमेरिका द्वारा विमान भेजने पर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है।